विज्ञापन

Liquid Paratha Recipe: क्या होता है लिक्विड पराठा, बिना बेलन के और आटा गुंथे तैयार होता है ये खास पराठा

Liquid Paratha Recipe: पराठा बनाने में समय लगता है, लेकिन लिक्विड पराठा कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है.न बेलने की जरूरत, न ज्यादा मेहनत. बस बैटर बनाइए और तवे पर डाल दीजिए. सुबह के नाश्ते या शाम की हल्की भूख के लिए यह एक आसान और स्वादिष्ट विकल्प है.

Liquid Paratha Recipe: क्या होता है लिक्विड पराठा, बिना बेलन के और आटा गुंथे तैयार होता है ये खास पराठा
Liquid Paratha Recipe
Instagram

Liquid Paratha Recipe: आजकल सोशल मीडिया पर कई ऐसी रेसिपी वायरल हो रही हैं जो स्वाद और सुविधा दोनों का शानदार मेल हैं. इन्हीं में से एक है लिक्विड पराठा. नाम सुनकर भले ही यह थोड़ा अलग लगे, लेकिन यह रेसिपी उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो जल्दी में स्वादिष्ट नाश्ता तैयार करना चाहते हैं. खास बात यह है कि इसमें आटा गूंधने और पराठा बेलने की जरूरत नहीं पड़ती.

लिक्विड पराठा दरअसल एक पतले बैटर से तैयार किया जाता है, जिसे सीधे तवे पर डालकर पकाया जाता है. इसका स्वाद पराठे जैसा ही होता है, लेकिन इसे बनाने में कम समय और मेहनत लगती है. यही वजह है कि यह रेसिपी तेजी से लोकप्रिय हो रही है.

अगर आपके घर में बच्चे हैं जो रोज एक जैसा नाश्ता खाने से ऊब जाते हैं, तो आप यह रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. इसे अपनी पसंद के अनुसार सब्जियों और मसालों के साथ भी तैयार किया जा सकता है. इससे स्वाद के साथ-साथ पोषण भी बढ़ जाता है.

लिक्विड पराठा बनाने के लिए सामग्री: (Ingredients For Making liquid Paratha)

  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1 कप पानी
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 1 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • 1/2 चम्मच अजवाइन
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • घी या तेल आवश्यकता अनुसार
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Instagram

लिक्विड पराठा बनाने की विधि- (How To Make Liquid Paratha)

  1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा लें. इसमें पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि कोई गांठ न रहे. बैटर की कंसिस्टेंसी डोसे के घोल जैसी होनी चाहिए.
  2. अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. बैटर को 5 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि सभी सामग्री अच्छे से मिल जाए.
  3. इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और हल्का सा तेल या घी लगाएं. तैयार बैटर को कलछी की मदद से तवे पर डालें और हल्के हाथ से फैलाएं.
  4. मध्यम आंच पर इसे दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं. जरूरत पड़ने पर थोड़ा घी या तेल डाल सकते हैं. जब दोनों तरफ से अच्छी तरह सिक जाए, तो इसे प्लेट में निकाल लें.

गर्मागर्म लिक्विड पराठे को दही, अचार, चटनी या एक कप चाय के साथ परोसें. यह रेसिपी उन दिनों के लिए बिल्कुल सही है जब समय कम हो और कुछ स्वादिष्ट खाने का मन हो.

यह भी पढ़े: Turai Paneer Recipe: रोज की साधारण तुरई को दें नया ट्विस्ट, एक्ट्रेस नीना गुप्ता की ये हल्की सब्जी जीत सकती है दिल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com