विज्ञापन

दोस्त को नौकरी के लिए किया रेफर, कैंडिडेट फेल हुआ तो HR ने कहा- अब आपका भी होगा इंटरव्यू, पोस्ट वायरल

दोस्त को नौकरी के लिए रेफर करना एक इंजीनियर दोस्त को भारी पड़ गया. दरअसल, जिस कैंडिडेट को रेफर किया गया था वो इंटरव्यू में फेल हो गया. इधर, HR ने अपनी कंपनी के कर्मचारी का भी दोबारा इंटरव्यू लेने की बात कह दी है.

दोस्त को नौकरी के लिए किया रेफर, कैंडिडेट फेल हुआ तो HR ने कहा- अब आपका भी होगा इंटरव्यू, पोस्ट वायरल
सोशल मीडिया पर इंजीनियर की पोस्ट वायरल
X..सोशल मीडिया

नौकरी के लिए किसी दोस्त की मदद करना कई बार भारी भी पड़ सकता है. ये बात हम नहीं कर रहे हैं ये तो एक इंजीनियर की वायरल पोस्ट कह रही है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पोस्ट इन दिनों खूब चर्चा में है. महिला ने अपने एक दोस्त को कंपनी में नौकरी के लिए रेफर किया था, लेकिन जब वह कैंडिडेट इंटरव्यू में एक आसान कोडिंग सवाल का जवाब नहीं दे पाया. इसके बाद कंपनी के HR ने ऐसा ईमेल भेजा कि लोग हैरान रह गए. यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

दोस्त इंटरव्यू में फेल हुआ तो HR ने भेज दिया मेल

जानकारी के लिए बता दें कि अदिति नाम की एक यूजर ने अपने आधिकारिक एक्स पेज पर एक ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया. इसमें दावा किया गया कि यह ईमेल उनकी कंपनी की हायरिंग टीम की ओर से भेजा गया था. ईमेल में लिखा था कि जिस कैंडिडेट को उन्होंने रेफर किया था, वह इंटरव्यू में '3 Sum' नाम की एक बेसिक कोडिंग समस्या भी हल नहीं कर पाया.

HR ने अदिति के फैसले पर उठाए सवाल

ईमेल में आगे लिखा गया कि कैंडिडेट के खराब प्रदर्शन के कारण अदिति की समझ और इवेलुएशन कैपेबिलिटी पर सवाल खड़े हो गए हैं. कंपनी अब यह जानना चाहती है कि उन्होंने ऐसे व्यक्ति को नौकरी के लिए क्यों रेफर किया. इतना ही नहीं, ईमेल में यह भी कहा गया कि कंपनी अदिति का भी दोबारा इंटरव्यू लेना चाहती है ताकि उनके स्किल की फिर से जांच की जा सके.

पोस्ट शेयर कर यूजर ने किया मजाक

इस पूरे मामले को अदिति ने मजाकिया अंदाज में एक्स पर अपने आधिकारिक पेज aditiitwt पर शेयर किया. उन्होंने लिखा कि मैंने एक दोस्त को नौकरी के लिए रेफर किया था, अब HR मेरा इंटरव्यू दोबारा लेना चाहता है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिया रिएक्शन

अदिति की पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने इस पर मजेदार रिएक्शन देने शुरू कर दिए है. कई यूजर्स ने इसे प्रोग्रामिंग की भाषा में 'रोलबैक' बता दिया. एक यूजर ने लिखा कि कैंडिडेट इतना बुरी तरह फेल हुआ कि उसकी वजह से रेफरल भी रोलबैक हो गया.

रेफरल देने को लेकर छिड़ी बहस

बता दें कि कई लोगों ने कहा कि यही वजह है कि वे किसी अनजान व्यक्ति को रेफर करने से बचते हैं. उनके मुताबिक, किसी को रेफर करना सिर्फ उसका बायोडाटा आगे बढ़ाना नहीं होता, बल्कि खुद को प्रोफेशनल उसके साथ जोड़ना होता है. इसलिए ज्यादातर कर्मचारी उन्हीं लोगों की सिफारिश करते हैं जिनकी क्षमता और काम को वे अच्छी तरह जानते हों. वहीं कुछ यूजर्स ने सवाल किया है कि क्या किसी कंपनी का HR ऐसा ईमेल भेज सकता है. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह शायद मजाक या बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई घटना हो सकती है.

ये भी पढ़ें: गंगा घाट पर दिखा सुनील ग्रोवर का सुकून भरा अंदाज, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

ये भी पढ़ें: सिर्फ 12,000 में मनाली से वर्क फ्रॉम होम, कपल के इस बजट वीडियो ने सोशल मीडिया के उड़ाए होश

ये भी पढ़ें: 82 की उम्र में 12 घंटे की मेहनत और सिर्फ 300 की कमाई, मनसुख काका का जज्बा देख छलक जाएंगे आंसू

लेखक के बारे में
img
पुष्पेंद्र कुमार
Journalist
पुष्पेंद्र कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के दिल्ली ब्यूरो से की. यहां उन्होंने रिपोर्टिंग और लेखन... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Email, Job Referral, Techie Viral Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com