मेहनत और सपनों का मेल जब हकीकत बनता है, तो सबसे ज्यादा खुशी माता-पिता की आंखों में दिखाई देती है. ऐसा ही एक भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बेंगलुरु के एक युवक ने 26 साल की उम्र में अपनी ड्रीम कार BMW खरीदकर अपने माता-पिता को गर्व महसूस कराया.
यह वीडियो बेंगलुरु के टेक प्रोफेशनल ईशान दत्ता ने LinkedIn पर शेयर किया. ईशान Adobe में काम करते हैं और उन्होंने अपने BMW खरीदने के सफर को वीडियो के जरिए लोगों के साथ शेयर किया. वीडियो में उनकी मेहनत, सपना और परिवार की खुशी साफ दिखाई देती है.
2022 में देखा सपना, 2025 में कर दिखाया पूरा
ईशान के मुताबिक, यह सपना साल 2022 में शुरू हुआ था. उस समय उन्होंने बेंगलुरु की एक सड़क पर वही BMW मॉडल देखा था और उसकी तस्वीर अपने फोन में क्लिक कर ली थी. बाद में 2025 में उन्होंने वही तस्वीर अपनी बहन को भेजते हुए कहा कि जल्द ही यह कार उनकी होगी. कुछ ही समय बाद उन्होंने अपने इस सपने को सच कर दिखाया और अपनी पसंदीदा BMW खरीद ली.
माता-पिता का रिएक्शन जीत रहा दिल
वीडियो की शुरुआत चमचमाती नीली BMW की शानदार झलक से होती है. इसके बाद कैमरा ईशान के माता-पिता की तरफ जाता है, जिनकी खुशी देखने लायक होती है. ईशान के पिता गर्व से कहते हैं, ये बेटे ने Purchase किया है. मुझे बहुत खुशी हो रही है. अब हम ड्राइव पर जाएंगे. वहीं, उनकी मां मुस्कुराते हुए कहती हैं कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उनका बेटा इतनी कम उम्र में इतनी लग्जरी कार खरीद लेगा. वीडियो में रिश्तेदार और दोस्त भी जश्न मनाते दिखाई देते हैं, जिससे यह पल और खास बन जाता है.
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी बधाई
ईशान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 26 साल की उम्र में BMW खरीदने का सपना अब भी किसी सपने जैसा लगता है. सबसे बड़ी खुशी यह है कि मैं अपने माता-पिता को यह पल महसूस करा पाया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. लोग न सिर्फ ईशान की मेहनत की तारीफ कर रहे हैं बल्कि उनके परिवार के साथ जुड़ाव को भी बेहद पसंद कर रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, आपने मेहनत की है, आपने कमाया है और आप इसके हकदार हैं. दूसरे ने कहा, अपने माता-पिता को अपनी सफलता का हिस्सा बनाना सबसे बड़ी खुशी होती है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: मेरा बच्चा… बेटे की Google में नौकरी की खबर सुनते ही माता-पिता का रिएक्शन वायरल, लोग बोले- यही असली खुशी है
20 मिनट तक सोता रहा Uber ड्राइवर, खुद हाईवे पर दौड़ती रही Tesla! वायरल Video ने उड़ाए होश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं