विज्ञापन

20 मिनट तक सोता रहा Uber ड्राइवर, खुद हाईवे पर दौड़ती रही Tesla! वायरल Video ने उड़ाए होश

Tesla की Full Self-Driving टेक्नोलॉजी के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें Uber ड्राइवर हाईवे पर सोता दिखा जबकि कार खुद चलती रही. वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.

20 मिनट तक सोता रहा Uber ड्राइवर, खुद हाईवे पर दौड़ती रही Tesla! वायरल Video ने उड़ाए होश
Tesla खुद चला रही थी कार और ड्राइवर ले रहा था नींद, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस

आजकल AI और ऑटोमेशन की दुनिया तेजी से बदल रही है, लेकिन क्या आप ऐसी टैक्सी में बैठना पसंद करेंगे जिसका ड्राइवर रास्तेभर सोता रहे और कार खुद चलती रहे? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को इसी सवाल पर सोचने पर मजबूर कर दिया है.

दरअसल, एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि उसका Uber ड्राइवर हाईवे पर करीब 20 मिनट तक सोता रहा, जबकि Tesla कार कंपनी के Full Self-Driving (FSD) फीचर की मदद से खुद चलती रही. वीडियो के मुताबिक कार ने स्पीड लिमिट फॉलो की, आराम से लेन बदली, सही एग्जिट लिया और यात्री को सुरक्षित उसकी मंजिल तक पहुंचा दिया.

वीडियो में बैकग्राउंड में Benson Boone का गाना Beautiful Things भी सुनाई दे रहा है. हैरानी की बात यह रही कि यात्री इस दौरान बिल्कुल शांत दिखाई दिया. उसने पोस्ट में लिखा कि वह पहले भी Tesla के FSD फीचर का इस्तेमाल कर चुका है, इसलिए उसे ज्यादा डर नहीं लगा.

सोशल मीडिया पर बंट गए लोग

वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई. कई लोगों ने इसे बेहद खतरनाक बताया. उनका कहना था कि Tesla का FSD फीचर अभी पूरी तरह ऑटोनॉमस नहीं है और कंपनी खुद कहती है कि ड्राइवर को हर समय अलर्ट रहना चाहिए. एक यूजर ने लिखा, अगर ड्राइवर अचानक उठकर घबरा जाए और स्टेयरिंग जोर से घुमा दे तो क्या होगा? वहीं दूसरे ने कहा, कि टेक्नोलॉजी अच्छी है, लेकिन ड्राइवर ने नियम तोड़े हैं और उसे खराब रेटिंग मिलनी चाहिए.

देखें Video:

कुछ लोगों ने वीडियो को बताया फेक

कई Tesla यूजर्स ने इस वीडियो पर शक भी जताया. उनका कहना था कि Tesla की इन-कैबिन मॉनिटरिंग सिस्टम ड्राइवर की आंखें बंद होने पर कुछ सेकंड में ही चेतावनी देने लगती है. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, यह पूरी तरह स्क्रिप्टेड वीडियो लगता है. दूसरे ने कहा, मैं खुद Tesla चलाता हूं. अगर मैं कुछ सेकंड साइड में भी देखूं तो कार चेतावनी देने लगती है, फिर कोई 20 मिनट तक कैसे सो सकता है?

AI और ऑटोमेशन पर फिर शुरू हुई बहस

इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर AI आधारित ड्राइविंग टेक्नोलॉजी पर बहस छेड़ दी है. कुछ लोग इसे भविष्य की सुरक्षित ड्राइविंग बता रहे हैं, तो कुछ इसे सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा मान रहे हैं. हालांकि, अभी Tesla समेत ज्यादातर कंपनियां यही कहती हैं कि ऐसी तकनीक के बावजूद इंसानी निगरानी जरूरी है और ड्राइवर को हर समय नियंत्रण संभालने के लिए तैयार रहना चाहिए.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com