विज्ञापन

5 सेकंड का Video उड़ा देगा होश! मुंबई में बैरियर तोड़कर कैसे फ्लाईओवर से 50 फीट नीचे गिरी BMW

मुंबई के कोस्टल रोड पर एक तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिर गई. जिसका हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें कार फ्लाईओवर से नीचे गिरती दिख रही है. इस घटना में 3 लोगों की मौत हुई है.

देखिए कैसे फ्लाईओवर से नीचे गिरी BMW
  • मुंबई के कोस्टल रोड पर एक तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिर गई.
  • इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया है.
  • घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार नीचे गिरते दिख रही है.
मुंबई:

मुंबई में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह एक BMW फ्लाईओवर से गोते लगाते हुए नीचे गिर गई. इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 युवक गंभीर रूप से घायल है. बताया जा रहा है कि यह तेज रफ्तार कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की तरफ जा रही थी. लेकिन तभी रास्ते में कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी. घटना का सीसीटीवी हैरान करने वाला है. पुलिस ने बताया कि मृतक मूल रूप से गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले थे, सभी मुंबई के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे. 

50 फीट नीचे गिरी BMW 

हादसा सुबह करीब 5 बजकर 20 मिनट के आसपास हुआ है. जहां कोस्टल रोड पर लाला लाजपतराय कॉलेज के ठीक सामने, लोटस जेटी के पास यह कार 50 फीट नीचे जा गिरी. बताया जा रहा है कि BMW कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर का कार पर नियंत्रण नहीं रहा. रफ्तार के कारण कार पहले पुल की मजबूत कंक्रीट रेलिंग और दिशा-सूचक साइनबोर्ड को तोड़ती हुई हवा में उछली और सीधे नीचे जा गिरी. नीचे निर्माणाधीन पार्किंग का काम चल रहा था. ऐसे में टक्कर इतनी जोर से हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए. जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 

हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखकर सब हैरान रह जाते हैं. वीडियो में दिख रहा है कि कार हवा में उड़ते हुए फ्लाईओवर से नीचे गिरती है और जमीन से टकराते ही उसमें से धुएं का गुबार उठने लगता है. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी. तुरंत लोगों ने कार से युवाओं को निकालने की कोशिश की. लेकिन कार इतनी बुरी तरह से फंस गई थी कि उसे कटर से काटकर निकाला गया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

यह कार कोस्टल रोड के ऊपरी हिस्से से नीचे गिर गई. 

हादसे के वक्त कार में 4 लोग सवार थे, जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई है और 1 व्यक्ति घायल है. सभी मृतक छात्र गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले थे. घायल युवक का नाम आदित्य कल्पेश्वर ओसवाल है, जिसकी उम्र 23 साल है, जबकि 17 साल के धैर्य दर्शन शेठ, 19 साल के आदित्य जकासनिया और 21 साल के शने गज्जर की घटना में मौत हो गई. कार की पासिंग दीव-दमन की थी. हादसे के समय कार शने गज्जर चला रहा था. कार मालिक शने गज्जर का रिश्तेदार पिता बताया जा रहा है. नायर अस्पताल में घायलों का इलाज और मृतकों का पोस्टमार्टम चल रहा है. रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात की पुष्टि हो पाएगी की कार में सवार छात्रों ने नशा किया था या नहीं

ये भी पढे़ंः मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Car Video, Mumbai Video, BMW Viral Video, Bmw Video, Mumbai Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com