विज्ञापन

गजब! BMW से ऐसी भिड़ंत कि दूर हवा में खंभे पर जा लटकी मोटरसाइकिल, हादसे का VIDEO देख लोग हैरान

सोचिए, आप सड़क पर चल रहे हों और अचानक नजर ऊपर जाए, तो दिखे कि एक भारी भरकम मोटरसाइकिल ट्रैफिक लाइट के खंभे पर झूल रही है. जी हां, कोई फिल्म की शूटिंग नहीं बल्कि कनाडा की सड़कों पर असल में ऐसा हादसा हुआ है, जिसे देखकर हर कोई हक्का बक्का रह गया है.

गजब! BMW से ऐसी भिड़ंत कि दूर हवा में खंभे पर जा लटकी मोटरसाइकिल, हादसे का VIDEO देख लोग हैरान
तेज रफ्तार का कहर? कनाडा में सड़क पर नहीं, ट्रैफिक सिग्नल पर मिली मोटरसाइकिल, देख कर पुलिस भी रह गई दंग

Motorcycle Hanging On Pole: कनाडा के सरे-डेल्टा बॉर्डर पर शनिवार की दोपहर एक ऐसा मंजर दिखा, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए. एक चमचमाती सिल्वर कलर की BMW कार और एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के बीच 'आर-पार' की जंग हुई. टक्कर का आलम ये था कि मोटरसाइकिल सड़क पर गिरने के बजाय किसी पंछी की तरह हवा में गोता लगा गई और सीधे ट्रैफिक सिग्नल के पोल के ऊपरी ढांचे में जाकर फंस गई. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे टक्कर के बाद बाइक जमीन छोड़ सीधे बादलों से बातें करने लगी. 

ये भी पढ़ें:-देखो ना गाइज, देखो ना...Instagram पर वायरल इस वायरल ऑडियो का असली वीडियो देखा क्या?

हवा में लटकी मिली बाइक (Bike found hanging in the air)

सोशल मीडिया पर जैसे ही इस हादसे की तस्वीरें और वीडियो सामने आए, मानों इंटरनेट पर भूचाल आ गया. लोग समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर फिजिक्स का कौन सा कानून यहां फेल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, उन्होंने पहले सिर्फ टूटी हुई कार देखी, लेकिन जब नजरें ऊपर उठीं तो मोटरसाइकिल को वहां लटका देख कलेजा हलक में आ गया. ऐसा लग रहा था मानो किसी ने जानबूझकर उसे वहां टांग दिया हो.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस ने बताया कि इस खौफनाक भिड़ंत में बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन शुक्र है कि वह बच गया और उसकी जान को खतरा नहीं है. वहीं BMW का ड्राइवर पूरी तरह सुरक्षित है.

सोशल मीडिया पर मजे और दुआएं (Social media reactions and prayers)

नेटिजन्स इस मंजर को देखकर दंग हैं. कुछ लोग इसे 'फास्ट एंड फ्यूरियस' का देसी वर्जन बता रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि ये तो 'स्पाइडर-मैन' की करामात लग रही है. हालांकि, ज्यादातर लोग इस बात से खुश हैं कि इतने भयंकर एक्सीडेंट के बाद भी बाइक सवार की जान बच गई. ये खबर अब हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि ऐसा इत्तेफाक सदियों में एक बार ही देखने को मिलता है.

ये भी पढ़ें:-ऑफिस रोमांस...वायरल सर्वे के इन आंकड़ों ने उड़ा दी सबकी नींद!

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Motorcycle Traffic Pole Crash, Canada Road Accident News, BMW Bike Collision, Viral Accident Video Canada, Canada Bike Crash, Motorcycle Hanging On Pole, Surrey Delta Accident, Viral Canada Accident Vide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com