विज्ञापन

घर बैठे 1 लाख महीने कमा रहा इंजीनियर, फिर भी गांव छोड़ शहर जाने की सोच रहा; बताई वजह

राजस्थान का एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर गांव से वर्क फ्रॉम होम करते हुए 1 लाख रुपये महीना कमा रहा है. अच्छी बचत के बावजूद वह अब शहर शिफ्ट होने पर विचार कर रहा है.

घर बैठे 1 लाख महीने कमा रहा इंजीनियर, फिर भी गांव छोड़ शहर जाने की सोच रहा; बताई वजह
घर बैठे 1 लाख महीने कमा रहा इंजीनियर, फिर भी गांव छोड़ शहर जाने की सोच रहा
NDTV

Viral News: राजस्थान का रहने वाला एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर काफी समय से गांव में अपने घर बैठे 1 लाख रुपये महीना कमा रहा है. उसे शहर में न कमरे का किराया देना है, न सैलरी का आधा हिस्सा खाने पर खर्च करना पड़ता है. उसका ज्यादा से ज्यादा पैसा बचता ही है. फिर भी वह अब गांव छोड़कर शहर जाने को सोच रहा है. इसके पीछे सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने रेडिट पर एक पोस्ट में बड़ी वजह बताई है. उसका कहना है कि वह काम और पैसे के अलावा भी एक जिंदगी जीना चाहता है. 

1 साल के अनुभव में 1 लाख सैलरी

इंजीनियर ने रेडिट पोस्ट में लिखा कि मैं अभी गांव में रह रहा हूं और यहीं से वर्क फ्रॉम होम (WFH) कर रहा है. उसके पास 1 साल का अनुभव है और घर पर रहकर 1 लाख रुपये महीने सैलरी मिल रही है. उसने शहर शिफ्ट होने की इच्छा जताते हुए बताया कि आर्थिक रूप से घर पर रहना बहुत बढ़िया है. कोई किराया नहीं, खर्चे बहुत कम हैं, और मैं अपनी सैलरी का एक बड़ा हिस्सा बच जाता है.

इंजीनियर ने बताया- क्यों छोड़ना चाहता है गांव

पर वह अपनी इस लाइफ से अब बोर गया है. इंजीनियर का कहना है कि यहां करने के लिए सच में कुछ भी नहीं है. न कोई जिम है, न थिएटर, न कोई कैफे है, न ज़ोमैटो/स्विगी की सुविधा है, और वीकेंड पर करने के लिए कुछ भी नहीं है. सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बताया कि कभी-कभी मन करता है कि बाहर जाऊं, कुछ अच्छा खाऊं, कोई फिल्म देखूं या बस यूं ही घूमूं-फिरूं, लेकिन जाने के लिए कोई जगह ही नहीं है. ज़िंदगी बस ऐसी हो गई है, उठो, काम करो, फोन चलाओ, सो जाओ, और फिर यही रूटीन दोहराओ.

कोटा शिफ्ट होने को सोच रहा इंजीनियर

उसने लिखा कि मुझे लगता है कि मैं अच्छे पैसे कमा रहा हूं, लेकिन यहां खर्च करने या मजे करने के लिए कुछ भी नहीं है. सच कहूं तो, अब यह मुझे परेशान करने लगा है. बात सिर्फ पार्टी करने वगैरह की नहीं है, मैं बस काम के अलावा भी एक ज़िंदगी जीना चाहता हूं. सॉफ्टवेयर इंजीनियर के गांव से कोटा लगभग 80 km दूर है, और मैं वहां शिफ्ट होने के बारे में सोच रहा हूं. वहां मैं एक 1BHK फ्लैट ले सकता हूं, जिम जा सकता हूं, जब चाहूं फिल्में देख सकता हूं, कभी-कभी बाहर से खाना मंगा सकता हूं, और कुल मिलाकर एक बेहतर रूटीन बना सकता हूं.

WFH, earning 1L a month, living in a village. Should I move to a city?
by u/Sensitive-Law-3625 in developersIndia

यह भी पढ़ें | मनाली में बार-बार पूछने पर भी कमाई छिपा रहे थे, मैगी वाले भैया ने समझाया हर दिन 14 हजार कमाने का पूरा गणित

जिंदगी में मजे नहीं तो कमाने के क्या फायदे

हालांकि, वह गांव से शहर शिफ्ट होने को लेकर उलझन में भी है, क्या ऐसा करना वाकई सही रहेगा. उसका यह भी कहना है कि गांव में रहकर काफी पैसे बचा लेता है और परिवार के साथ रहने का आराम भी है. बाहर जाने का मतलब होगा किराया और ज़्यादा खर्चे, और इस बात की भी कोई गारंटी नहीं है कि वहां भी मैं पूरा दिन अपने कमरे में ही बैठा रहेगा. दूसरी तरफ, उसका सोचना है कि अगर वह अपनी ज़िंदगी का मज़ा ही नहीं ले पा रहा, तो इतना अच्छा कमाने का क्या फायदा? अभी उसके पास कहीं और रहने की आज़ादी भी है.

यह भी पढ़ें | 5 दिन नौकरी, 2 दिन मटन का ठेला...दो IT प्रोफेशनल्स ने पहले ही महीने कमाए 6 लाख, 5 करोड़ का ऑफर ठुकराया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Remote Job India, Remote Job Income, Remote Job News, Viral News, Software Engineer Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com