विज्ञापन

'कैश नहीं है' सुनते ही भीख मांग रहे बच्चे ने कहा- UPI कर दो, ट्यूनीशियाई महिला बोली- इंडिया बहुत एडवांस है

4 साल पहले भारत आई ट्यूनीशिया की एक महिला ट्रैफिक सिग्नल पर लोगों से पैसे मांग रहे एक बच्चे की बात सुनकर हैरान रह गई. उसने कहा कि ट्यूनीशिया के नजरिए से देखें तो भारत बहुत एडवांस है.

'कैश नहीं है' सुनते ही भीख मांग रहे बच्चे ने कहा- UPI कर दो, ट्यूनीशियाई महिला बोली- इंडिया बहुत एडवांस है
4 साल पहले भारत आई ट्यूनीशियाई महिला बोली- इंडिया बहुत एडवांस है
Instagram/amiratunisianinindia

Viral Video: भारत में रह रही ट्यूनीशिया की एक महिला ने भारत में अपने सबसे बड़े कल्चर शॉक का अनुभव साझा किया. उसने पुणे में एक घटना का जिक्र करते हुए रेड लाइट पर खड़े कुछ बच्चे वहां से गुजर रहे लोगों से पैसे मां रहे थे. इस दौरान ट्यूनीशिया की महिला से भी बच्चों ने पैसे मांगे तो उसने कहा कि कैश नहीं है, इस पर तुरंत एक बच्चा बोला कि तो UPI कर दो. बच्चे की बात सुनकर अफ्रीकी देश की महिला हैरान रह गई.

4 साल पहले मिला कल्चर शॉक

ट्यूनीशियाई महिला का नाम अमीरा (Amira) है. उसने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में भारत को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. Amira जब 4 साल पहले भारत आई थी, तो उस समय पुणे की एक घटना के बाद वह भारत से बहुत ज्यादा प्रभावित हुई. उसने बताया कि उस समय भारत ने मुझे बहुत प्रभावित किया. ट्यूनीशिया के नज़रिए से देखा जाए तो भारत कितना एडवांस है.

Amira वीडियो में कहती है कि चार साल पहले जब मैं भारत आई थी, तो यहां मुझे जो पहला 'कल्चर शॉक' मिला. उस कल्चर शॉक के बारे में अमीरा बताती है, "उस समय वह पुणे में रह रही थी. वह एक दिन की घटना को याद करते हुए कहती है, "मैं एक दोस्त के साथ स्कूटी पर जा रही थी और हम रेड लाइट पर रुके. तभी कुछ लोग छोटे बच्चे हमारे पास आए और पैसे मांगने लगे."

Foreign Woman Shocked After Indian Child Asked For UPI Payment

Photo Credit: Instagram/amiratunisianinindia

रेड लाइट पर खड़े बच्चे मांग रहे थे पैसे

विदेशी महिला ने बताया कि रेड लाइट पर खड़े बच्चों की उम्र शायद 8-9 साल रही होगी. जब बच्चों ने ट्यूनीशियाई महिला से पैसे मांगे तो उसने कहा कि उसके पास कैश नहीं है, इसलिए पैसे नहीं दे सकती. इस पर उस छोटे बच्चे ने मुझसे कहा, "कोई बात नहीं मैम, UPI कर दीजिए." उसने अपना फोन निकाला और फिर से कहा, "UPI कर दीजिए." 

ट्यूनीशियाई महिला यह देखकर एकदम से अचरज में पड़ गई. उसने भीख मांग रहे बच्चों की बात पर कहा कि यह मेरे लिए सच में बहुत हैरान करने वाली बात थी, क्योंकि ट्यूनीशिया में हम अभी भी ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल नहीं करते हैं. वहां अगर आपको राशन खरीदना हो या कुछ ऑर्डर करना हो, तो हर जगह सिर्फ कैश ही चलता है.

महिला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो

विदेशी महिला का कहना है कि ट्यूनीशिया में ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम अभी भी उतना एडवांस नहीं है. यहां भारत में चार साल पहले, सड़क पर एक छोटी बच्ची ने मुझसे पैसे मांगते हुए कहा, "मैम, UPI कर दीजिए." सच कहूं तो, यह वाकई बहुत प्रभावशाली था.

यह भी पढ़ें

घर चलाने के लिए 15 साल की उम्र से कमाने लगी लड़की, अब खरीदा 3BHK फ्लैट

बेलारूस की लड़की भारतीय युवक को ले गई अपने गांव, बोली- हमें पुलिस स्टेशन जाना पड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News,  viral Video, India Travel Experience, India Travel Video, India Travel Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com