Viral News: एक डेटा एनालिस्ट ने रेडिट पर अपने साथ हुई एक घटना शेयर की है. उसने बताया कि नई नौकरी का ऑफर एक्सेप्ट करने के बाद उसने अपनी मौजूदा नौकरी से इस्तीफा दे दिया था. नई कंपनी ने जॉइनिंग से दो दिन पहले उसके घर लैपटॉप भी भेज दिया, लेकिन उसी रात नई कंपनी के HR की तरफ से एक ईमेल आया, जिसने उसके सारे सपने पर पानी फेर दिया. अब वह सोशल मीडिया पर लोगों से सलाह मांग रहा है कि आगे क्या करना चाहिए.
डेटा एनालिस्ट के तौर पर 2.5 साल का अनुभव
अपनी रेडिट पोस्ट में डेटा एनालिस्ट ने बताया कि मेरे पास लगभग 2.5 साल का अनुभव है. 2 साल एक स्टार्टअप में काम किया. इसके बाद लगभग 6 महीने एक बड़ी मीडिया कंपनी में रहा. अभी उसकी नौकरी काफी थका देने वाली रही है. रोज़ आने-जाने में उसके 3 घंटे चले जाते हैं.
उसने लिखा कि कई प्रोडक्ट्स के लिए अकेला वह एनालिस्ट है, अक्सर वीकेंड पर भी काम करना पड़ता है. सबसे बड़ी बात है कि लगभग हर तिमाही में उसकी कंपनी में छंटनी (layoffs) होती रहती है. उसके एक करीबी दोस्त ने उसे 'रिमोट कस्टमर सक्सेस' रोल के लिए रेफर किया. उसने इंटरव्यू भी क्लियर कर लिया और 3 लाख बढ़कर उसे 13.5 लाख रुपये सालाना का जॉब ऑफर भी मिल गया, जिसे एक्सेप्ट करने के बाद उसने अपनी नौकरी से रिजाइन कर दिया.
रात 11 बजे आए ईमेल ने किया निराश
वह भी प्रोबेशन पर था, इसलिए उसका नोटिस पीरियड भी सिर्फ 15 दिन का था और लास्ट वर्किंग डे 18 नवंबर था. उधर उसकी नई कंपनी ने जॉइनिंग से 2 दिन पहले उसे काम करने के लिए लैपटॉप पहुंचा दिया. हालांकि, फिर उसी दिन रात करीब 11 बजे HR से उसको एक ईमेल मिला.
ईमेल में HR ने बताया कि आंतरिक व्यावसायिक बदलावों के कारण वे उसकी ऑनबोर्डिंग आगे नहीं बढ़ा सकते, और यह फैसला "मेरी स्किल्स की कमी की वजह से नहीं लिया गया है". HR का ईमेल ऐसे समय में आया, जब ठीक 2 दिन बाद उसकी नई कंपनी में जॉइनिंग थी.

मौजूदा कंपनी में लास्ट वर्किंड डे बढ़ाने को कहा
अब उसका का कहना है ति जहां तक समझ पाया है, वहां लीडरशिप में कुछ बदलाव हुए हैं, जिसका असर हाल ही में रखे गए कुछ नए कर्मचारियों पर पड़ा है. मेरा दोस्त लीडरशिप से इस फैसले पर फिर से विचार करने के लिए कह रहा है, और उन्होंने रिव्यू करने की बात भी कही है, लेकिन मुझे इस पर कोई खास उम्मीद नहीं है.
अब जब उधर से उसका ऑफर रिजेक्ट हो गया तो उसने अपनी वर्तमान कंपनी में लास्ट वर्किंग डे बढ़ाने के लिए कहा है. उसके बाद वह चला जाएगा. डेटा एनालिस्ट का कहना है कि उसे अपनी मौजूदा कंपनी में कोई लंबा भविष्य नहीं दिखता और वहां और रुकने के लिए कहना भी अजीब लगता है. ध्यान देने वाली बात है कि उसके पास कोई दूसरा ऑफर नहीं है, क्योंकि ऑफर साइन करने के बाद उसने कहीं और अप्लाई करना बंद कर दिया था.
(अस्वीकरण: यह कहानी Reddit वायरल हुई एक पोस्ट पर आधारित है. एनडीटीवी ने पोस्ट में उल्लिखित व्यक्ति द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.)
यह भी पढ़ें | 'कैश नहीं है' सुनते ही भीख मांग रहे बच्चे ने कहा- UPI कर दो, ट्यूनीशियाई महिला बोली- इंडिया बहुत एडवांस है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं