केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) ने अपने देवर को जन्मदिन की बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक शानदार पोस्ट शेयर किया है. वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी पुरानी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं. लोग भी इनकी सभी पोस्ट को काफी पसंद करते हैं. स्मृति ईरानी ने अपने देवर कैजाद ईरानी (Kaizad Irani) को जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए दो तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर स्मृति ईरानी और जुबिन ईरानी (Zubin Irani) की शादी की है, जहां कैजाद को समारोह के दौरान दूल्हा और दुल्हन के साथ खड़े हुए देखा जा सकता है. दूसरी तस्वीर में स्मृति ईरानी को कैजाद को केक खिलाते देखा जा सकता है.
स्मृति ईरानी ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "आपने एक भाई के रूप में शादी में मेरा हाथ दिया, न कि देवर के रूप में. 50 वर्षों में से हमने 30 साल एक साथ बिताए हैं, आप हमेशा एक दोस्त रहेंगे. आप दयालु, उदार और प्यार करने वाले हैं. 50वां जन्मदिन मुबारक हो @iranikaizad. माफ करें, मैं सेलिब्रेट नहीं कर पाई. अगले 50 वर्षों में #birthdaywishes #brotherfromanothermother और अधिक यादें बनाने के लिए तत्पर हैं.”
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Photo:
पोस्ट को अबतक 31 हजार से ज्यादा लाइक्स और ढेरों कमेंट्स मिल चुके हैं. लोग ने कमेंट सेक्शन में कैज़ाद ईरानी के जन्मदिन की शुभकामनाओं की बौछार कर दी है. एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी पोस्ट पर कमेंट किया. बता दें कि स्मृति ईरानी और जुबिन ईरानी ने 2001 में शादी के बंधन में बंधे थे. वे जोहर और जोश ईरानी के माता-पिता हैं.
विशालकाय मगरमच्छ जू वैन से बाहर निकला, सड़क पर रेंगने लगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं