विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के सेट से क्या लेकर जा रहीं स्मृति ईरानी? लास्ट एपिसोड के बाद भावुक किया शेयर

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लिए फैन्स में काफी एक्साइटमेंट थी और इस शो को उतना प्यार भी मिला. कहां तो इसे एक शॉर्ट कैप्सूल की तरह प्लान किया गया था और कहां इसके 450 से ज्यादा एपिसोड बने.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के सेट से क्या लेकर जा रहीं स्मृति ईरानी? लास्ट एपिसोड के बाद भावुक किया शेयर
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' शो का दी एंड, भावुक हुईं स्मृति ईरानी
Social Media
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस और राजनेता स्मृति ईरानी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को लेकर सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा. उन्होंने पूरी जर्नी को 'रोलर कोस्टर राइड' बताते हुए कहा कि सेट पर कई ऐसी यादें बनाईं, जिन्हें वह और बाकी टीम हमेशा के लिए संजोकर रखेंगे. स्मृति ईरानी ने शो के कुछ अनमोल पलों को अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, "यह भावनाओं का एक रोलर कोस्टर राइड जैसा अनुभव था. नई यादें बनीं, पुरानी कहानियां ताजा हुईं और जीवन के जाने-पहचाने और अनछुए पहलुओं को समेटने वाली इस यात्रा में नए अध्याय बुने गए. दिल कभी नहीं थका, दिमाग ने गति बनाए रखी और हर मोड़ पर आत्मा को झकझोर दिया."

उन्होंने लिखा, "और, भावनाओं, पुरानी यादों और नई शुरुआत के उस खूबसूरत मंथन में कहीं न कहीं हमने इतिहास के कुछ ऐसे छोटे-छोटे अंश रचे हैं, जिन्हें पर्दा गिरने के बाद भी लंबे समय तक संजोकर रखा जाएगा. जब तक हमारी कहानियां फिर से एक-दूसरे से न मिल जाएं, क्योंकि हम हैं राही प्यार के, फिर मिलेंगे चलते-चलते." इससे पहले एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए इस शो को याद किया. उन्होंने कहा कि वह आज जो कुछ भी हैं, उसे बनाने में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने अहम भूमिका निभाई है.

उन्होंने लिखा, "आज शो का आखिरी एपिसोड. कुछ विदाई मुश्किल होती हैं, लेकिन इस शो के लिए मेरे दिल में हमेशा प्यार रहेगा. इसने मुझे वो बनाया है जो मैं आज हूं. उस शो को अलविदा कहने का समय आ गया है, जिसे हमने 167 एपिसोड के लिए करने का सोचा था, लेकिन 450 एपिसोड तक किया. शो के लिए हमेशा प्यार. फिर मिलेंगे." 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का प्रीमियर 29 जुलाई 2025 को स्टारप्लस पर हुआ. इसे लोगों ने काफी पसंद भी किया. यह प्रतिष्ठित शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का सीक्वल और रीबूट है, जिसमें स्मृति और अमर उपाध्याय की हिट जोड़ी तुलसी और मिहिर के रूप में लौटी.

यह भी पढ़ें: पुलिस तैनात ना होती तो टाइगर श्रॉफ की जगह सलमान खान पर चलने वाली थी गोलियां! पूछताछ में बताया क्या थी असल प्लानिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi, Smriti Irani, Entertainment, Television, Ekta Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com