विज्ञापन

वीकेंड ट्रिप पर होटल समझकर महिला जेल में बुक कर बैठी कमरा, फिर जो हुआ जानकर हंसी नहीं रुकेगी

फिलीपींस घूमने निकली एक महिला टूरिस्ट ने गलती से महिला जेल के फेसबुक पेज को होटल समझकर वीकेंड स्टे के लिए मैसेज भेज दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

वीकेंड ट्रिप पर होटल समझकर महिला जेल में बुक कर बैठी कमरा, फिर जो हुआ जानकर हंसी नहीं रुकेगी
ट्रिप पर निकली महिला ने जेल को समझा रिजॉर्ट, मैसेज भेजकर पूछा क्या इस वीकेंड कोई रूम खाली है?

Tourist Mistakes Women's Jail For Hotel: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने लोगों का हंसा-हंसाकर बुरा हाल कर दिया. छुट्टियां बिताने के लिए फिलीपींस के खूबसूरत बैगियो शहर की सैर पर निकलने का प्लान बना रही एक महिला टूरिस्ट के साथ ऐसा मजेदार वाकया हुआ, जिसे वो शायद जिंदगीभर नहीं भूल पाएगी. दरअसल, ट्रिप प्लान कर रही महिला टूरिस्ट ने होटल की बजाए जेल का सोशल मीडिया पेज खंगाल डाला. हद तो तब हो गई जब महिला ने उन्हें मैसेज भेजकर रूम बुक करने की बात पूछ डाली. उसके बाद जेल अधिकारियों ने महिला को जो जवाब दिया, उस जवाब ने पूरे इंटरनेट को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया.

ये भी पढ़ें:-100 साल पुराने घर में सीढ़ी के नीचे मिला पुराना पेंट का बदबूदार डिब्बा, खोला तो चौंक उठा कपल

स्टाफ का जवाब पढ़कर उड़ गए होश (Tourist funny mistake)

बताया जा रहा है कि, वीकेंड पर ठहरने के लिए ऑनलाइन होटल और किराए के कमरे तलाशते हुए महिला गलती से ब्यूरो ऑफ जेल मैनेजमेंट एंड पेनोलॉजी (BJMP) बैगियो सिटी जेल फीमेल डोरमटरी के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर पहुंच गई थी. उसने बिना ठीक से पढ़े-समझे उसे कोई बढ़िया होटल या रिसॉर्ट समझ लिया और झट से मैसेज भेजकर पूछ लिया कि, 'क्या इस वीकेंड के लिए कोई रूम खाली मिलेगा.' महिला का ये मैसेज मिलते ही जेल के कर्मचारियों को माजरा समझने में देर नहीं लगी. उन्होंने बड़ी ही सादगी से रिप्लाई करते हुए लिखा, 'मैम, यह महिलाओं की जेल है, कोई होटल नहीं.' ये सुनते ही महिला शर्म से पानी-पानी हो गई और उसने तुरंत उनसे माफी मांगते हुए अपनी गलती मानी.

फ्री खाना और 24 घंटे सुरक्षा के मिले कमेंट्स (Free food and 24 hour security offers)

जेल प्रशासन ने महिला के इस कारनामे को काफी हल्के फुल्के अंदाज में लिया. उन्होंने महिला टूरिस्ट से परमिशन लेकर इस बातचीत के स्क्रीनशॉट को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया. अपने फेसबुक पेज 'Bureau of Jail Management and Penology' पर इस बातचीत के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'उनके केंद्र सुधार संस्थान हैं, कोई छुट्टी बिताने का रिजॉर्ट नहीं.' सोशल मीडिया पर ये पोस्ट सामने आते ही मानों मीम्स की बाढ़ आ गई. लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स करते हुए खूब मौज ली. एक यूजर ने लिखा, 'यहां तो यूनिफॉर्म के साथ 3 टाइम का खाना भी फ्री है.' तो वहीं दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा कि, '24 घंटे गार्ड रहेंगे तो सिक्योरिटी का भी पूरा इंतजाम है.'

ये भी पढ़ें:-दिमाग जैसी दिखने लगी थी सिर की त्वचा, 11 महीने तक चला 23 साल के युवक का इलाज और फिर...
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jail, Women Detention, Baguio City Jail, Travel Mix Up, Viral Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com