- अमेरिका के कैलिफोर्निया में आए 5 तीव्रता के भूकंप के कारण लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर लैंडिंग रद्द करनी पड़ी थी.
- डेल्टा एयर लाइंस की फ्लाइट 1972 रनवे के ठीक ऊपर से लैंडिंग छोड़कर अचानक फिर से हवा में उड़ गई थी.
- भूकंप के चलते रनवे और एयरपोर्ट की सुरक्षा जांच के लिए छह फ्लाइट्स की लैंडिंग रोक दी गई थी.
शनिवार सुबह अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता के भूकंप ने सबको हिला दिया. इस भूकंप का सबसे हैरान करने वाला नजारा लॉस एंजेलिस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखने को मिला. जहां लैंडिंग के लिए रनवे की तरफ बढ़ रहा एक यात्री विमान अचानक लैंड करने से पहले ही फिर से उड़ गया. ऐसा इसलिए क्योंकि भूंकप की वजह से उसकी लैंडिंग आनन-फानन में रद्द करवा दी गई थी. जहां विमान रनवे पर उतरने से पहले ही फिर से हवा में उड़ गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कैसे विमान आता और फिर कैसे हवा में फिर से उड़ान भरता है.
वीडियो में कैमरा हिलता दिखा
यह घटना एयरलाइन वीडियोस लाइव के 24x7 लाइवस्ट्रीम कैमरे में कैद हुई. वीडियो में डेल्टा एयर लाइंस की फ्लाइट 1972 रनवे 24R की तरफ फाइनल अप्रोच पर थी. यह फ्लाइट कैनसस सिटी से लॉस एंजेलिस आ रही थी. इसे एयरबस A319 विमान ऑपरेट कर रहा था. वीडियो में साफ दिख रहा है कि जैसे ही विमान लैंडिंग के लिए नीचे उतर रहा था, अचानक कैमरा बुरी तरह हिलने लगा. बैकग्राउंड में गाड़ियों के अलार्म बजने लगे. धरती हिल रही थी, लेकिन आसमान में विमान अपनी लैंडिंग की ओर बढ़ रहा था. इसी दौरान पायलट को तुरंत मैसेज भेजा गया 'डेल्टा 1972, गो-अराउंड करो, यहां बड़ा भूकंप आ रहा है' इसके बाद लैडिंग रद्द हुई.
An airplane had to abort its LAX landing just as a earthquake struck Los Angeles on Saturday morning, video shows. ✈️ https://t.co/l84kBL2sAJ https://t.co/i4ajhb7b2t
— California Post (@californiapost) November 28, 2026
30 मिनट चक्कर लगातार रहा विमान
कंट्रोलर का आदेश मिलते ही पायलट ने तुरंत लैंडिंग रद्द कर दी. विमान जो रनवे को छूने ही वाला था, वह अचानक नाक ऊपर उठाकर तेजी से ऊपर की ओर चढ़ने लगा. रनवे से करीब 150 फीट ऊपर ही लैंडिंग छोड़ दी. विमान ने नाक ऊपर उठाई और थ्रस्ट बढ़ाकर चढ़ाई शुरू की थी, लेकिन हवा में ऊपर उठते ही विमान के लैंडिंग गियर वापस बॉडी के अंदर समेट लिए और हवा में फिर से उड़ गया. इसके बाद विमान समुद्र की ओर चढ़ा, मालीबू के ऊपर से गुजरा, सांता मोनिका और डाउनटाउन लॉस एंजेलिस के दक्षिणी हिस्से से होते हुए करीब 30 मिनट तक हवा में चक्कर लगाता रहा.
डेल्टा ने पुष्टि की है कि सिर्फ फ्लाइट 1972 ही नहीं, बल्कि डेल्टा फ्लाइट 1628 को भी गो-अराउंड करने का निर्देश दिया गया था। इसके अलावा अलास्का एयरलाइंस, स्काईवेस्ट और की फ्लाइट्स को भी लैंडिंग से रोका गया. कुल 6 फ्लाइट्स की लैंडिंग रोकी गई, ताकि रनवे की जांच की जा सके. दरअसल भूकंप के बाद सबसे बड़ा डर यही था कि कहीं रनवे में दरार तो नहीं आ गई. इसलिए कंट्रोलर ने एहतियात के तौर पर सभी आने वाली फ्लाइट्स को हवा में ही रोक दिया गया था.
ये भी पढ़ेंः अमेरिका के लॉस एंजेलिस में भूकंप, एयरपोर्ट पर झटकों के बीच भागते दिखे लोग, ऑयल रिफाइनरी में लगी भीषण आग, VIDEOS देखें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं