Supermarket Lizard Viral Video: सोचिए क्या हो अगर आप किसी दुकान में खरीददारी कर रहे हों और तभी अचानक सुपरमार्केट में एक विशाल मॉनिटर लिजार्ड घुस आए तो, यकीनन डर के मारे किसी की भी चीखें निकल जाएंगी. कुछ ऐसा ही देखने को मिला थाइलैंड के नाखोन पाथोम शहर में, जहां खाने की तलाश में निकला 6 फीट का जीव सीधे शेल्फ्स पर चढ़ने लगा और सारा सामान नीचे गिराने लगा. ये देखकर वहां मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों के पसीने छूट गए.
ये भी पढ़ें:-100 साल पुराने घर में सीढ़ी के नीचे मिला पुराना पेंट का बदबूदार डिब्बा, खोला तो चौंक उठा कपल
दुकान के अंदर मची भगदड़ (Giant lizard enters grocery store)
पाथोम के एक सुपरमार्केट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भयंकर गर्मी और खाने की तलाश में ये विशाल छिपकली भटकते हुए स्टोर के अंदर आ धमकी. अपने बगल में मंडराते इस बड़े से जीव को देखकर लोग डर के मारे चिल्लाने लगे और खुद को बचाने के लिए कोने में दुबकने लगे. वहीं छिपकली ऊपर चढ़ने की कोशिश में शेल्फ रखे डिब्बे और पैकेट को नीचे गिराती चली गई और किसी तरह जाकर शेल्फ के ऊपर रैक पर जाकर बैठ गई.
रेस्क्यू टीम ने पाया काबू (Wildlife team rescues monitor lizard)
इस घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत वाइल्डलाइफ टीम को मौके पर पहुंच गई. एक्सपर्ट्स की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इस 6 फीट लंबे जीव पर काबू पाया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया. वो तो गनीमत रही कि इस पूरे हादसे में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई. अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें:-900 किलो के बायसन का गुस्सा देख डर से थर-थर कांप उठे टूरिस्ट, गाड़ी में सींग मारकर फाड़ दिया टायर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं