Viral Post: 'अगर आप दुबई में अपना ऑफिस खोलने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आपको यूएई में रहने वाले भारतीयों के साथ काम करना बंद कर देना चाहिए.' यह बात कुछ लोगों को विवादित लग सकती है, लेकिन मारवाड़ी एंटरप्रेन्योर महिमा जालान ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इसके पीछे का जो बिजनेस लॉजिक बताया है, वो पूरी तरह से प्रैक्टिकल और ग्राउंड रियलिटी पर आधारित है.
'फ्री में काम कर, मैं तुम्हें रेफरल दूंगा'
बीते मंगलवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए महिमा ने लिखा, 'दुबई में काम करने वाले कई सफल भारतीयों का एक फिक्स पैटर्न होता है. वे आपकी सर्विस की सही कीमत चुकाने के बजाय एक झूठा लालच देते हैं. वे कहते हैं- तुम मेरे लिए यह प्रोजेक्ट फ्री में या बिना मार्जिन के कर दो, बदले में मैं तुम्हें दुबई के बड़े हाई नेटवर्थ वाले लोगों से मिलवाऊंगा. लेकिन असलियत में, यह रेफरल कभी नहीं आता और आपका बिजनेस शुरुआत में ही घाटे में चला जाता है.'
'उन्हें सस्ते टैलेंट आसानी से मिल जाते हैं'
महिमा ने आगे कहा, 'यूएई में भारतीय कम्युनिटी के पास बहुत आसानी से सस्ते दामों पर टैलेंट और लेबर उपलब्ध है. हालांकि इसमें उनकी कोई सीधी गलती नहीं है, लेकिन इस वजह से मार्केट का माइंडसेट ऐसा बन गया है कि वे प्रीमियम क्वालिटी की कद्र नहीं करते. जब आप उन्हें एक वर्ल्ड-क्लास और प्रीमियम सर्विस ऑफर करते हैं, तो वे उसकी तुलना किसी सस्ते विकल्प से ही करते हैं.'
यहां पढ़ें पूरी पोस्ट:-
If you're planning to open your office in Dubai, the first thing you have to do is stop working with Indians living in UAE. They have access to cheap talent, so I won't say it's their fault. But even the so-called successful Indians will be seen asking for discounts or giving offers like, “you work for free for me, I will send you referrals, I know all the HNIs”.
— Mahima Jalan ماهيما جالان (@MahimaJalan2) October 13, 2026
सोशल मीडिया पर आए अलग-अलग रिएक्शन्स
सोशल मीडिया पर मारवाड़ी एंटरप्रेन्योर की इस पोस्ट को पढ़कर लोग तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं. कुछ लोगों इसे एक दमदार जानकारी बता रहे हैं, जबकि कुछ अपना-अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'यह बहुत दमदार जानकारी है. जब आप किसी नए इलाके में कदम रखते हैं, तो सबसे पहले आप लोकल लोगों के जरिए कोई फायदा पाने की कोशिश करते हैं. वरना, छोटी कंपनियों के लिए ग्राहकों तक पहुंचना वाकई बहुत मुश्किल काम हो जाता है.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह वाकई बहुत अफसोस की बात है. यहां तक कि जो लोग खुद को बहुत काबिल कहते हैं, वे भी अपने पुराने, भद्दे और एक तरह से अनैतिक काम करने के तरीकों को नहीं छोड़ पाते.'
तीसरे यूजर ने महिमा की बात से सहमति जताते हुए लिखा, 'ऐसा मैंने खुद देखा है. ये प्रतिभाओं को बर्बाद कर देते हैं.'
चौथे यूजर ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए लिखा, 'मैं आपके लिए अपनी नॉर्मल फीस पर काम करूंगा, और मेरे पास आने वाले हर ऐसे रेफरल से आपको एक तय कमीशन दूंगा. हैरानी की बात है कि ऐसा कहने वाले लोग एकदम जवाब देना बदं कर देते हैं.'
यह भी पढ़ें | इंस्टाग्राम पर एक पत्थर के 80 हजार फॉलोअर्स, लोग PhonePe से उसे भेज रहे रुपये
यह भी पढ़ें | UPSC एस्पिरेंट ने बताया दिल्ली में अकेले रहने का खर्च, कहा- 'मैं 1 कमरे में जिंदगी जीती हूं'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं