Viral Post: माइक्रोसॉफ्ट में 24 साल तक काम करने वाली लौरा विलियम्स को कंपनी ने अचानक नौकरी से निकाल दिया. जिस वक्त उन्हें ईमेल पर यह जानकारी दी गई, उस वक्त वे इंजीनियरिंग टीमों के लिए 90 मिनट का एक ट्रेनिंग सेशन ले रही थीं, जिसमें वे बता रही थीं कि कैसे AI टूल्स का इस्तेमाल करके वे अपना खुद का डॉक्यूमेंटेशन तैयार कर सकते हैं. इसके बाद, विलियम्स ने लिंक्डइन पर एक लंबी पोस्ट लिखकर अपनी इस अजीब विदाई की कहानी शेयर की. उन्होंने लिखा, 'सॉफ्टवेयर डॉक्यूमेंटेशन में 24 साल के करियर के लिए यह आखिरी फुल स्टॉप जैसा लगता है.'
'हाई प्रायोरिटी बिजनेस अपडेट' टाइटल
लौरा ने बताया कि जब वह टीम को ट्रेनिंग दे रही थीं, तभी उनके पास माइक्रोसॉफ्ट टीम्स मीटिंग का एक इनवाइट आया, जिसका टाइटल 'हाई प्रायोरिटी बिजनेस अपडेट' था. इस मीटिंग के जरिए उन्हें नौकरी से निकाले जाने की सूचना दी गई, उन्हें 22 सितंबर को छंटनी की यह खबर मिली थी और 22 नवंबर कंपनी में उनका आखिरी वर्किंग डे रहा.
टीम-परिवार के नाम लिखा भावुक संदेश
इतने लंबे करियर के अचानक खत्म हो जाने के बावजूद लौरा ने अपनी पोस्ट में किसी तरह की कड़वाहड़ नहीं दिखाई. उन्होंने इंट्यून और परव्यू डॉक्यूमेंटेशन टीम के साथियों के साथ-साथ अपने पुराने मैनेजर्स को इतने सालों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. इसके अलावा, उन्होंने अपने पति जेम्स क्रॉली का भी खास तौर पर आभार जताया. लौरा ने लिखा कि पिछले 30 साल के प्रोफेशनल सफर में पति ने बच्चों की देखभाल से लेकर घर के कामों तक हर जिम्मेदारी संभाली, जिसकी वजह से वह ऑफिस की सुबह-शाम की मीटिंग्स में शामिल हो पाती थीं.
यहां पढ़ें पूरी पोस्ट:-
सोशल मीडिया पर लोगों ने उठाए सवाल
लौरा की यह पोस्ट वायरल होते ही टेक जगत के लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं. एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा कि बड़ी कंपनियां बिना सोचे-समझे छंटनी कर रही हैं और लौरा जैसी अनुभवी राइटर को बाहर करना बेहद निराशाजनक है. वहीं, कई अन्य यूजर्स ने उनके अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के बाहर भी बेहतर मौके मौजूद हैं और उन्हें जल्द ही नई पहचान मिलेगी.
माइक्रोसॉफ्ट में जारी है छंटनी का दौर
बताते चलें कि माइक्रोसॉफ्ट पिछले कुछ महीनों से रिस्ट्रक्चरिंग के तहत बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है. इससे पहले जुलाई में कंपनी ने एक्सबॉक्स और अन्य विभागों से करीब 4,800 कर्मचारियों को निकाला था, जो कुल वर्कफोर्स का लगभग 2 प्रतिशत था. इसके
बाद सितंबर में भी सैकड़ों पदों को खत्म किया गया, जिसका असर लौरा की नौकरी पर भी पड़ा.
यह भी पढ़ें:- पहाड़ों में सब्जियों को खराब होने से कैसे बचाते हैं? आप भी ट्राई कर सकते हैं बिना फ्रिज वाला ये तरीका
यह भी पढ़ें:- भारतीय को डेट करने के बाद जर्मन महिला ने सीखा खुश रहने का सबसे आसान तरीका, बोलीं- 'पहले मुझे ये पसंद नहीं था'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं