IPL 2027 के मिनी-ऑक्शन के लिए कई विदेशी खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है. गोवा में होने वाली नीलामी के दौरान कौन-कौन से खिलाड़ी उपलब्ध हो सकते हैं. यह इवेंट बुधवार, 16 दिसंबर 2026 को तय किया गया है, और नीलामी की प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे शुरू होगी. इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम इंग्लैंड के 35 साल के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का है, जिन्होंने इसी साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. उन्होंने ₹2 करोड़ की सबसे ऊंची बेस प्राइस के साथ अपना नाम रजिस्टर कराया है. ऐसे ऑक्शन में, जहां बहुत कम बड़े नाम मौजूद हैं, स्टोक्स का होना एक बड़ा आकर्षण है. कुछ टीमें उन्हें कप्तान के विकल्प के रूप में भी देख सकती हैं, खासकर वे टीमें जो एक नए लीडर की तलाश में हैं.
कुल मिलाकर 1,220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी 10 टीमों में मौजूद अधिकतम 66 जगहों के लिए दावेदारी पेश करेंगे. इनमें से केवल 25 जगहें ही विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं, इसलिए विदेशी खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी. फाइनल ऑक्शन पूल जारी होने से पहले इस शुरुआती लिस्ट को और छोटा किया जाएगा.
🚨 News 🚨 1,220 players feature on Auction Register for #TATAIPL 2027 Player Auction. More Details 🔽 https://t.co/88hKhMyLgi
— IndianPremierLeague (@IPL) November 25, 2026
इस लिस्ट में बांग्लादेश के 12 खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो पिछले साल हुए विवाद को देखते हुए एक हैरानी की बात है। हालांकि, शाकिब अल हसन और मुस्तफिजुर रहमान का नाम इस लिस्ट में नहीं है. उनके न होने पर भी उतनी ही चर्चा हो रही है, जितनी कि लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों के नामों पर हो रही है.
आईपीएल में पहली बार पिता-पुत्र की जोड़ी
इसके अलावा इस बार के ऑक्शन में पहली बार ऐसा होगा, जब पिता और पुत्र की जोड़ी शामिल होगी. अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और उनके बेटे हसन ईसाखिल इस बार के मिनी ऑक्शन में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. नबी का बेस प्राइस 1 करोड़ है तो वहीं उनके बेटे हसन ईसाखिल के बेस प्राइस 75 लाख रुपया है.
Father and Son in the IPL Auction! Both Hassan Eisakhil and Mohammad Nabi have registered for the IPL auction. Hassan is in the INR 75 lakh category, while Nabi is in the INR 1 crore category. https://t.co/Mih5FHBZs3
— کرکټ معلومات (@Hafizabid019) November 25, 2026
सहवाग के बेटे आर्यवीर भी ऑक्शन में
भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग भी इस लिस्ट में शामिल हैं. हाल ही में अंडर 19 एशिया कप में उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था, जब भारत ने पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर एक विकेट से हराकर खिताब जीता था. उस रोमांचक फाइनल के हीरो रहे मोहित उलवा का नाम भी इस लिस्ट में है. हालांकि, कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और भारत के दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है. टीम के अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में से काव्या पटेल ने रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन उस यादगार फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले मनाल चौहान नीलामी का हिस्सा नहीं होंगे. जिन खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्होंने अपनी बेस प्राइस 30 लाख रुपये तय की है.
यह भी पढ़ें | 203 रन की सुनामी के बाद वैभव सूर्यवंशी की बदलेगी किस्मत, ब्रांड वैल्यू में आ सकता इतना बंपर उछाल
यह भी पढ़ें | Asia Cup Rising Stars 2026: वैभव का अगला शिकार श्रीलंका! 4 टीमें, 3 मैच, 1 ट्रॉफी, कौन बनेगा राइजिंग स्टार्स?
यह भी पढ़ें | धवन नंबर-1, डकेट नंबर-2, वैभव सूर्यवंशी टॉप-3 में, किसी देश की 'A'टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बैटर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं