हर रोज दुनिया भर में नजाने कितने सड़क हादसे होते रहते हैं. गाड़ियों की टक्कर होती है, जिसमें न जाने कितने लोग अपनी जान गवां बैठते हैं. कई बार तो डर की वजह से भी कई हादसे हो जाते हैं, और कई बार तो लोग दूसरों की जान बचाने के चक्कर में खुद की जान से हाथ धो बैठते हैं. जैसा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आपको खुद पता चल जाएगा. इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे हाईवे के बीचोबीच आकर एक कार वाला रुक जाता है जिसे बचाने के चक्कर में दो ट्रक पलट जाती हैं. और फिर वो कार वाला आराम से गाड़ी चलाते हुए निकल जाता है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाईवे पर कई गाड़ियां आ जा रही हैं. तभी सामने से एक सफेद रंग की कार भी आ रही होती है. लेकिन अचानक कार वाला अपनी गाड़ी को मोड़ देता है और उसे बचाने के चक्कर में पीछे से आ रहा एक ट्रक पलट जाता है लेकिन वो कार वाले को कुछ नहीं होने देता. लेकिन कार वाले को फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ता. वो धीरे-धीरे अपनी कार बढ़ा रहा होता है, तभी पीछे से एक और ट्रक आने लगता है, वो भी कार वाले को बचाने के चक्कर में ब्रेक लगा देता है और ट्रक बुरी तरह मुड़ जाता है. फिर भी कार वाला बच जाता है उसे कुछ नहीं होता और वो आराम से वहां से
निकल जाता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
देखें Video:
“Girl, hoId on I missed my turn” pic.twitter.com/7Upbb0tnN1
— d????n (@javroar) May 25, 2022
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 60 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो देखकर तो किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि ये वीडियो कहां का है. लेकिन ये वीडियो लोगों की सांसे थम जाएंगी.
स्टेडियम में कुत्ते को सैर कराने वाले IAS संजीव खिरवार का लद्दाख तो पत्नी का अरुणाचल ट्रांसफर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं