- दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने एक ऑटो को टक्कर मारी थी
- इस हादसे में ऑटो में सवार तीन लोगों में से दो की मौत हो गई और एक घायल हुआ था
- दुर्घटना के बाद कार का ड्राइवर पुलिस हिरासत में लिया गया था और बाद में जमानत पर रिहा हुआ था
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में 17-18 नवंबर की रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने एक ऑटो को टक्कर मार दी. हादसे के वक्त ऑटो में तीन लोग सवार थे. इस भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस हादसे की जांच कर रही है.
बेकाबू तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने 8 लोगों को मारी टक्कर
कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार-बुधवार की रात तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने एक ऑटो में टक्कर मार दी उसके साथ ही उसके आसपास खड़े लोग भी चपेट में आए. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस एक्सीडेंट में कुल आठ लोग घायल हुए हैं, जिसमें से अस्पताल में दो लोगों की मौत हो गई है. कार का ड्राइव मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता है, जिसे पुलिस ने एक्सीडेंट के बाद हिरासत में लिया था.
आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस
हालांकि, बुधवार की सुबह ही उसे जमानत मिल गई, क्योंकि तब तक सभी आठ लोग घायल हालत में अस्पताल में थे. लेकिन उसके बाद दो लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 304 की धारा जोड़ी हैं. अब दिल्ली पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं