विज्ञापन

हाईवे पर बढ़ गया प्रेशर? घबराओ मत...अब चलते-चलते कार की सीट बन जाएगी कमोड! जानें कैसे

लंबी रोड ट्रिप पर निकले और अचानक पेट में 'गुड़गुड़' होने लगी? अब न ढाबा ढूंढने की चिक-चिक और न ही झाड़ियों के पीछे छिपने की बेबसी. चीन की कंपनी सेरेस (Seres) ने एक ऐसा गजब का जुगाड़ निकाला है कि आपकी चलती कार की सीट ही जरूरत पड़ने पर आलीशान टॉयलेट बन जाएगी.

हाईवे पर बढ़ गया प्रेशर? घबराओ मत...अब चलते-चलते कार की सीट बन जाएगी कमोड! जानें कैसे
कार की सीट के नीचे फिट किया टॉयलेट, अब बटन दबाते ही काम शुरू, ये है चलता-फिरता टॉयलेट

Car Seat Converts Into Toilet Seat: सफर का आनंद अक्सर तब किरकिरा हो जाता है, जब हाईवे पर रेस्टरूम की उपलब्धता और पेट के प्रेशर के बीच जंग छिड़ जाए. खासकर भारत जैसे देशों में, जहां लंबी दूरी के रास्तों पर स्वच्छ शौचालयों का मिलना आज भी एक बड़ी चुनौती है. इसी समस्या का एक क्रांतिकारी समाधान चीनी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) निर्माता कंपनी सेरेस (Seres) ने पेश किया है. कंपनी ने हाल ही में एक ऐसा अनोखा पेटेंट हासिल किया है, जो कार की पैसेंजर सीट को ही एक 'मोबाइल टॉयलेट' में तब्दील कर देता है.

सीट के नीचे छिपा है पूरा सिस्टम (Hidden Toilet System Under the Seat)

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, सेरेस द्वारा फाइल किए गए पेटेंट दस्तावेजों के अनुसार, यह कोई साधारण सीट नहीं है. पैसेंजर सीट के ठीक नीचे एक कॉम्पैक्ट और एडवांस टॉयलेट यूनिट को फिट किया गया है. यह पूरा सिस्टम एक रेल मैकेनिज्म पर काम करता है. यात्री को केवल एक वॉइस कमांड देनी होगी या एक बटन दबाना होगा, जिसके बाद सीट के नीचे से स्लाइड करते हुए कमोड बाहर आ जाएगा. इस्तेमाल के बाद इसे वापस अंदर सरका दिया जाता है, जिससे कार के इंटीरियर की खूबसूरती पर कोई फर्क नहीं पड़ता.

बदबू और स्वच्छता का रखा गया विशेष ध्यान (Odor Control and Hygiene Management)

अक्सर बंद कार में इस तरह के सिस्टम को लेकर गंध की समस्या सबसे बड़ी चिंता होती है. इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें पावरफुल एग्जॉस्ट फैन्स और एक विशेष पाइपिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है. यह सिस्टम उपयोग के दौरान और उसके बाद की गंध को तुरंत गाड़ी से बाहर निकाल देता है. कंपनी का दावा है कि इससे कार के अंदर की हवा पूरी तरह ताजी बनी रहेगी. यह तकनीक विशेष रूप से कैंपिंग और लंबी दूरी की यात्राओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है.

ये भी पढ़ें:-9 करोड़ की ये पुरानी जैकेट देख उड़े लोगों के होश! टाइटैनिक की तबाही से जुड़ा है इसका गहरा नाता

कब तक बाजार में आएगा यह फीचर? (car toilet seat)

सेरेस कंपनी, जो अपने AITO ब्रांड के तहत हाई-एंड इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाती है, पहले से ही मसाज सीट्स और इन-कार फ्रिज जैसे लग्जरी फीचर्स के लिए जानी जाती है. कंपनी ने इस जादुई तकनीक का पेटेंट अप्रैल 2025 में फाइल किया था, जिसे अब अप्रैल 2026 में आधिकारिक मंजूरी मिल गई है. हालांकि अभी यह तकनीक पेटेंट स्तर पर है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि जल्द ही इसे सेरेस के आगामी प्रीमियम ईवी मॉडल्स में शामिल किया जा सकता है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shocking News, Chinese Discovery, Car Toilet Seat, Car Seat Converts Into Toilet Seat, Seres Car Toilet Patent, China EV Innovation, Highway Toilet Solution
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com