विज्ञापन

गुरुग्राम के फेमस रेस्टोरेंट के सैंडविच में निकला जिंदा कीड़ा, VIDEO वायरल

वीडियो में एक युवती हैरानी जताते हुए कहती सुनाई दे रही है, “ओह माय गॉड, दिस इज ए वेरी बिग वॉर्म.” ग्राहक सुलभ माथुर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए रेस्टोरेंट को टैग किया और पूरे मामले को सामने रखा.

गुरुग्राम के फेमस रेस्टोरेंट के सैंडविच में निकला जिंदा कीड़ा, VIDEO वायरल
  • ब्रेकफास्ट के दौरान सैंडविच में मिला जिंदा सफेद रंग का कीड़ा
  • ग्राहक ने आधा सैंडविच खाने के बाद कीड़े को रेंगते हुए देखा
  • वीडियो में युवती कहती सुनाई दी,“ओह माय गॉड, दिस इज ए वेरी बिग वॉर्म”

गुरुग्राम के वन होराइजन सेंटर स्थित एक मशहूर रेस्टोरेंट में खाने को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां ब्रेकफास्ट के दौरान एक ग्राहक के सैंडविच में कथित तौर पर जिंदा सफेद रंग का कीड़ा मिलने का आरोप है. बताया जा रहा है कि ग्राहक ने सैंडविच का करीब आधा हिस्सा खा लिया था. इसी दौरान उसकी नजर सैंडविच में रेंग रहे एक कीड़े पर पड़ी. इसके बाद मौके का वीडियो बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में एक युवती हैरानी जताते हुए कहती सुनाई दे रही है, “ओह माय गॉड, दिस इज ए वेरी बिग वॉर्म.” ग्राहक सुलभ माथुर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए रेस्टोरेंट को टैग किया और पूरे मामले को सामने रखा. वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद रेस्टोरेंट की ओर से ग्राहक को फोन कर माफी मांगे जाने की बात कही जा रही है. हालांकि, सुलभ माथुर का आरोप है कि कंपनी उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही. वहीं, रेस्टोरेंट की ओर से कहा गया है कि मामले की जांच की जा रही है. 

जांच के बाद साफ होगी तस्‍वीर

अब सवाल यह है कि आखिर सैंडविच में जिंदा कीड़ा कैसे पहुंचा और खाद्य सुरक्षा से जुड़े मानकों का पालन किस तरह किया जा रहा था? मामले की जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी.

यह भी पढ़ें- 'पीरियड्स का दर्द है, आज ऑफिस नहीं आऊंगी' Gen Z एम्प्लॉई के छुट्टी वाले ईमेल पर गुरुग्राम के CEO का पोस्ट वायरल


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram News, Gurugram Restaurant, Live Worm Found In Sandwich, Shocking News, Worm In Sandwich
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com