विज्ञापन

9 करोड़ की ये पुरानी जैकेट देख उड़े लोगों के होश! टाइटैनिक की तबाही से जुड़ा है इसका गहरा नाता

साल 1912 की वो काली रात जब समंदर की लहरों ने टाइटैनिक को निगल लिया था, उस खौफनाक मंजर की एक गवाह आज फिर चर्चा में है. एक मामूली सी दिखने वाली लाइफ जैकेट ने नीलामी में ऐसा गदर मचाया कि इसकी कीमत सुनकर अच्छे अच्छों के पसीने छूट गए. आखिर इस पुराने कपड़े के टुकड़े में ऐसा क्या राज छिपा था?

9 करोड़ की ये पुरानी जैकेट देख उड़े लोगों के होश! टाइटैनिक की तबाही से जुड़ा है इसका गहरा नाता
टाइटैनिक के 'सर्वाइवर' का वो जैकेट जिसे देख कांप उठेगी रूह, नीलामी में लगी रिकॉर्ड तोड़ बोली

Titanic life jacket price: दुनिया का सबसे आलीशान जहाज 'टाइटैनिक' तो समंदर की गहराइयों में सो गया, लेकिन उसकी यादें आज भी लोगों के दिलों में खलबली मचा देती हैं. हाल ही में ब्रिटेन में एक नीलामी हुई, जहां उस हादसे में जिंदा बची एक खुशकिस्मत महिला, लॉरा माबेल फ्रैंकाटेली की लाइफ जैकेट पेश की गई. नीलामी घर 'हेनरी एल्ड्रिज एंड सन' को भी अंदाजा नहीं था कि ये'पुराना कबाड़' इतिहास रच देगा. जब बोली लगनी शुरू हुई, तो फोन पर मौजूद एक अनजान खरीदार ने इसे करीब 9 करोड़ रुपये ($900,000) में खरीद कर सबको सन्न कर दिया.

जैकेट पर लिखे वो 'खामोश' दस्तखत (Signatures of Titanic Survivors)

ये महज एक तैरने वाली जैकेट नहीं है, बल्कि उस रात की चीखों और उम्मीदों की कहानी है. इस जैकेट पर लॉरा और उस लाइफबोट में मौजूद दूसरे साथियों के दस्तखत मौजूद हैं. ये वो लोग थे जो मौत के मुंह से निकलकर आए थे. उस वक्त के फैशन जगत का बड़ा नाम लूसी डफ गॉर्डन के साथ काम करने वाली लॉरा, लाइफबोट नंबर 1 में सवार थीं. ये वही नाव है जिस पर आज भी विवाद होता है, क्योंकि इसमें 40 लोगों की जगह थी पर सवार सिर्फ 12 ही थे.

समंदर की गर्त से निकले बेशकीमती हीरे (Titanic Life Jacket Auction)

नीलामी में सिर्फ जैकेट ही नहीं, बल्कि उस नाव की एक पुरानी गद्दी (सीट कुशन) भी करीब 5 करोड़ रुपये में बिकी. एक्सपर्ट्स का कहना है कि टाइटैनिक से जुड़ी चीजों की कीमत इसलिए आसमान छू रही है, क्योंकि ये हमें उस दौर के अमीरों और गरीबों की आखिरी दास्तान सुनाती हैं. हालांकि, अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड उस सोने की घड़ी के नाम है, जो उन लोगों को बचाने वाले कैप्टन को दी गई थी, जिसकी कीमत 1.56 मिलियन पाउंड रही थी.

ये भी पढ़ें:-9 लाख की नौकरी को 'टा-टा' बोलकर दिल्ली की लड़की बनी फुल-टाइम क्रिएटर, 1 ही महीने में छाप दिए 1.5 लाख!

टाइटैनिक का मलबा भले ही धीरे धीरे खत्म हो रहा हो, लेकिन उससे जुड़ी ये चंद चीजें आज भी उस ऐतिहासिक तबाही की गवाही दे रही हैं. ये जैकेट अब किसी म्यूजियम या प्राइवेट कलेक्शन का हिस्सा बनेगी, पर इसकी रूह हमेशा उस बर्फीले पानी की याद दिलाती रहेगी. नीलामी में करोड़ों की ये बोली साबित करती है कि इंसान आज भी टाइटैनिक के रहस्यों और उस दर्दनाक इतिहास से पूरी तरह उबर नहीं पाया है. ये चीजें सिर्फ सामान नहीं, बल्कि बीते हुए वक्त की 'टाइम मशीन' हैं.

ये भी पढ़ें:-गजब की जालसाजी! भालू बनकर किया करोड़ों का इंश्योरेंस फ्रॉड, अब चक्की पीस रहे हैं आरोपी

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Titanic, Titanic Jacket, RMS Titanic, Titanic Life Jacket Auction, Titanic Memorabilia Price, Laura Mabel Francatelli, UK Auction News, Titanic History
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com