नाइकी ने बनाया गजब का जूता, खुद ही कस और खुल जाता है इसका फीता

नाइकी ने बनाया गजब का जूता, खुद ही कस और खुल जाता है इसका फीता

ह्यूस्टन:

दुनिया की सबसे बड़ी खेलकूद का सामान बनाने वाली कंपनी नाइके ने ऐसा पहला जूता बनाया है, जिसके फीते खुद-ब-खुद बंध जाते हैं। कंपनी ने करीब एक दशक की रिसर्च के बाद इसे तैयार किया जा सका है। यह जूता 2016 के अंत तक बाजार में उपलब्ध होगा।

कंपनी ने 'नवोन्मेष 2016' कार्यक्रम में कंपनी ने कहा कि खिलाड़ियों और दूसरे लोगों के बीच खुद फीते बंधने जूतों को लेकर काफी उत्साह है। नाइकी के अध्यक्ष और सीईओ मार्क पारकेर ने कहा, 'हम व्यक्तिगत प्रदर्शन के नए दौर में पहुंच गए हैं।' 'खिलाड़ियों को अब केवल डेश बोर्ड से कुछ अधिक चाहिए, वह एक रिश्ता बनाना चाहते हैं।'

जानकारों के अनुसार इस जूते के फीते अपने आप बंध जाते हैं। आप जब जैसे इसमें अपना पैर डालेंगे वह एक सेंसर को छूएगा। इसमें दो बटन होंगे जो कि इसे ढीला करने और कसने में काम आएंगे।

वीडियो में देखें इस जूते की तमाम खासियतें :-

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com