विज्ञापन

'न टॉयलेट जाएं, न हाथ धोएं और न शॉवर लें...' इस शहर में क्यों जारी हुआ ऐसा अजीब आदेश? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

सोचिए अगर अचानक आपको अपने ही घर में टॉयलेट फ्लश करने या हाथ धोने से मना कर दिया जाए तो? हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका के मिशिगन शहर में. पढ़ें आखिर क्या है पूरा माजरा.

'न टॉयलेट जाएं, न हाथ धोएं और न शॉवर लें...' इस शहर में क्यों जारी हुआ ऐसा अजीब आदेश? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
न नहा सकते हैं, न हाथ धो सकते हैं...अमेरिका के मिशिगन में क्यों आई ऐसी नौबत?
AI

Do Not Flush Toilets: इन दिनों बदलते मौसम के कारण आंधी-तूफान और भारी बारिश का दौड़ जारी है. इस बीच अमेरिका के मिशिगन स्टेट में बसे ग्लैडविन शहर में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, यहां सोमवार (27 जुलाई) को तेज आंधी-तूफान के बीच कड़कड़ाती बिजली सीधे शहर के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पर जा गिरी, जिससे पानी साफ करने वाला प्लांट खराब हो गया. अगली ही सुबह जब लोग सोकर उठे तो उन्हें शहर के अफसरों की तरफ से एक अर्जेंट मैसेज आया, जिसमें लिखा था 'जब तक अगला आदेश न आए, घर का टॉयलेट, सिंक और शॉवर इस्तेमाल बिल्कुल न करें.' अब हाल ये है कि, लोग टॉयलेट जाने तक के लिए तरस रहे हैं.

घरों में गंदा पानी लौटने का डर (Risk of Dirty Water Backing Up into Homes)

अब आप सोच रहे होंगे कि पानी न बहाने की सलाह क्यों दी गई? The Detroit News के मुताबिक, शहर के अफसरों का कहना है कि प्लांट बंद होने से सीवेज पाइपों में दबाव बढ़ रहा है और अगर अब पानी का यूज होता रहेगा, तो गंदा पानी उल्टा बहकर लोगों के किचन, बाथरूम और नलों से बाहर आने लगेगा. यानि कि बस एक बार फ्लश दबाने की गलती पूरे घर को बदबू और गंदगी से भर सकती थी. फिलहाल इमरजेंसी टीमें स्थिति का जायजा लेते हुए नुकसान को ठीक करने में जुटी हुई है. इसके साथ ही इमरजेंसी टीमें कामकाज को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए शहर के कर्मचारियों और अन्य संसाधनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

पार्कों में रखे गए अस्थायी टॉयलेट (Portable Restrooms Placed Across the City)

आखिरी अपडेट के अनुसार, जब तक प्लांट ठीक नहीं होता, अधिकारियों ने तब तक लोगों की सहूलियत के लिए शहर के पार्कों, सिटी हॉल और बाजारों में पोर्टेबल टॉयलेट रखवाए गए हैं. वहीं इस अजीब मुसीबत से शहर के लोग हैरान भी हैं और परेशान भी. अब इस मामले में लोगों का मिली-जुला रिएक्शन सामने आ रहा है. कुछ लोग परेशान हैं कि दिनभर के कामों के लिए कहां जाएं, तो कुछ लोग एक-दूसरे को समझा रहे हैं कि थोड़ा सब्र रखें, वरना गंदा पानी घर के अंदर आ जाएगा.

ये भी पढ़ें:- सुपरमार्केट में ग्रॉसरी खरीद रहे थे लोग, तभी आ धमका 6 फीट का मॉनिटर लिजार्ड, देख लोगों की निकल गईं चीखें

वहीं अन्य लोगों ने शहरवासियों से अधिकारियों की चेतावनी पर ध्यान देने की अपील की है. एक निवासी ने कहा, 'अरे बाप रे...लगता है सबको या तो इसे रोकना होगा या फिर शहर से बाहर जाकर 'काम' निपटाना होगा.' दूसरे निवासी का कहना है कि, 'प्लीज, शहर में रहने वाले सभी लोगों से गुजारिश है कि इस मैसेज को नजरअंदाज न करें और ये न कहें कि 'आप मुझे फ़्लश करने से नहीं रोक सकते.', जैसा कि आप तब करते हैं जब गैस और बिजली कंपनियां सर्दियों में थर्मोस्टेट कम करने या गर्मियों में बढ़ाने के लिए कहती हैं. मैं सच में नहीं चाहता कि सीवर का पानी मेरे घर में वापस आए. धन्यवाद.'

ये भी पढ़ें:-100 साल पुराने घर में सीढ़ी के नीचे मिला पुराना पेंट का बदबूदार डिब्बा, खोला तो चौंक उठा कपल
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
City Emergency Manager, Water Treatment Plant, Gladwin Michigan, Toilet Flush, Lightning Strike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com