विज्ञापन

'मेरे जाने के बाद मां की बात मानना, बहनों को ख्याल रखना', कैंसर से जूझ रहे पिता ने 7 साल के बेटे को सौंपी घर की जिम्मेदारी

Father Son Emotional Video: कैंसर से जिंदगी की जंग हार रहे एक पिता का अपने 7 साल के बेटे के साथ बातचीत का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल रहा है, जिसे देखने के बाद किसी के भी आंखों से आंसू छलक जाएंगे.

'मेरे जाने के बाद मां की बात मानना, बहनों को ख्याल रखना', कैंसर से जूझ रहे पिता ने 7 साल के बेटे को सौंपी घर की जिम्मेदारी
आखिरी सांसें गिनते पिता ने 7 साल के बेटे का थामा हाथ, बोली ऐसी बात कि रो पड़ा पूरा इंटरनेट
naughtyworld

Cancer Father Last Words: पिता का छाया सिर से उठ जाना यकीनन किसी भी बच्चे के लिए दुनिया का सबसे बड़ा गम होता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही इमोशनल कर देने वाला वीडियो सामने आया है. दिल तोड़ देने वाले इस वीडियो में गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक पिता अपनी जिंदगी के आखिरी पलों में अपने सात साल के बेटे को अपने पास बिठाकर समझाते नजर आ रहे हैं. अपनी आखिरी सांसें गिनते हुए पिता ने मासूम बेटे से जो कहा, उसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप जाएगा. 

ये भी पढ़ें:-दिमाग जैसी दिखने लगी थी सिर की त्वचा, 11 महीने तक चला 23 साल के युवक का इलाज और फिर...

आखिरी पलों में भी सिर्फ परिवार की चिंता (Heartbreaking Last Conversation)

इमोशनल कर देने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, अस्पताल के बिस्तर पर बैठे पिता को शायद ये अंदाजा हो चुका था कि उनके पास अब बहुत कम समय बचा है, इसीलिए वो अपने नन्हे बेटे का हाथ थामकर उसे पूरे घर की जिम्मेदारी सौंपते हुए समझा रहे थे. वीडियो में पिता दर्द भरी आवाज में अपने बच्चे से कहते हैं कि, 'उनके जाने के बाद हमेशा मां की बात मानना और अपनी बहनों का ख्याल रखना.' वीडियो में बच्चा बड़े ध्यान से अपने पापा की बात सुनता नजर आ रहा है. मौत के करीब होकर भी पिता की आंखों में सिर्फ और सिर्फ अपनी फैमिली के कल की फिक्र दिख रही है.

वीडियो देखकर लोगों के निकले आंसू (Viral Video Touches Millions of Hearts)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर लाखों लोगों का दिल भर आया है. इमोशनल होते हुए लोग वीडियो के कमेंट सेक्शन में अपने जज्बात बयां करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, ' पिता का कोई विकल्प नहीं होता, भगवान इस मासूम को ये दुख सहने की ताकत दे.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'पिता का प्यार ही दुनिया में सबसे बड़ा होता है.'

ये भी पढ़ें:-बड़ी अजीबोगरीब है इन 2 भाइयों की कहानी: दिन में हंसते-खेलते हैं, लेकिन सूरज ढलते ही बदल जाती है इनकी दुनिया!

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cancer Father Diary Note, Last Words, Father Son Emotional Video, Cancer Patient Viral Video, Emotional Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com