सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) ने अपनी छोटी बहन अनम मिर्ज़ा (Anam Mirza) के जन्मदिन पर उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर की है. टेनिस स्टार ने अपनी बहन के जन्मदिन पर उसे समर्पित एक इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ बधाई दी. आज सुबह ही सानिया ने बहन अनम के लिए एक जन्मदिन पोस्ट शेयर किया. जिसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मेरी रॉक को जन्मदिन की शुभकामनाएं .. जो व्यक्ति मुझसे ज्यादा मुझे जानता है, वह जिसे मैं उससे ज्यादा जानती हूं.”
उन्होंने चार फोटोज की सीरीज भी शेयर की, जिसमें वे दोनों साथ नजर आ रही हैं. पहली फोटो में सानिया मिर्ज़ा को अनम के साथ उनकी शादी के दिन दिखाया गया है. अनम मिर्ज़ा ने दिसंबर 2019 में पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे (son of former cricketer Mohammad Azharuddin) असद (Asad) से शादी की. दूसरी तस्वीर में, दोनों बहनों को बिस्तर पर देखा जा सकता है, जबकि तीसरी फोटो अनम के विवाह पूर्व कार्यों में से एक की है. आखिरी फोटो में सानिया और अनम पेरिस में कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए दिखाई दे रही हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अपने पोस्ट में, सानिया मिर्ज़ा ने अपनी बहन को बताया, अपना "रक्षक" और "जिस व्यक्ति के बिना वह एक दिन भी कहीं नहीं जा सकती, उनका पहला बच्चा..." उन्होंने जन्मदिन संदेश के साथ "आई लव यू" भी लिखा.
देखें Photos:
आज सुबह शेयर किए जाने के बाद से, सानिया मिर्जा की पोस्ट ने 85 हजार से अधिक 'लाइक' और कमेंट्स मिल चुके हैं.
सानिया अपनी छोटी बहन के बहुत करीब हैं और अक्सर इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. दिसंबर में उन्होंने अनम और उसके बेटे, इज़हान (Izhaan) की एक तस्वीर साझा की थी.
इससे पहले, सानिया ने एक तस्वीर भी पोस्ट की थी जिसमें दोनों बहनों को उनकी मां के साथ देखा गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं