टेनिस जगत की दिग्गज खिलाड़ी सानिया मिर्जा IVM Podcasts द्वारा निर्मित Serving It Up with Sania के दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौट आई हैं. इस सीजन के पहले एपिसोड में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल खान नजर आ रहे हैं. पहले सीजन को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद यह शो एक बार फिर खेल, मनोरंजन और पॉप कल्चर की दुनिया से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों के साथ बेबाक बातचीत का अनुभव लेकर आया है. यह शो सानिया के सबसे सफल कंटेंट IPs में से एक बनकर उभरा है.
पहले एपिसोड में सानिया, सोनाक्षी और ज़हीर के साथ पिकलबॉल खेलती नजर आती हैं. इसके बाद बातचीत में यह जोड़ी अपने सात साल के रिश्ते, पहली मुलाकात में हुई साढ़े पांच घंटे लंबी बातचीत और शादी के बाद एक-दूसरे के साथ काम करने के अनुभव साझा करती है. उनकी मजेदार नोकझोंक और बेबाक खुलासों के ज़रिए दर्शकों को उनकी निजी जिंदगी की एक अलग झलक देखने को मिलती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोनाक्षी और ज़हीर, दोनों को ही पिकलबॉल में दिलचस्पी है, ऐसे में सानिया के साथ कोर्ट पर खेलना उनके लिए एक खास अनुभव बन जाता है. खेल के प्रति उनका उत्साह, हल्के-फुल्के मुकाबले और निजी किस्से इस एपिसोड को और भी दिलचस्प बनाते हैं. दोनों के खेल की तारीफ करते हुए सानिया कहती हैं, “अब तक के सभी सीज़न में आप दोनों सबसे बेहतरीन पिकलबॉल खिलाड़ी रहे हैं!”
शादी के बाद ज़हीर के साथ काम करने के अनुभव पर सोनाक्षी ने कहा, “मेरे लिए पर्दे पर रोमांस करना सबसे मुश्किल काम है. लेकिन जब आपके अपने पति के साथ काम करने की बात आती है, तो सब आसान हो जाता है. जब आपका अपना इंसान आपके साथ होता है, तो आप सहज महसूस करते हैं. लेकिन हां, जब हम काम पर होते हैं, तो काम को काम की तरह ही करना होता है.”
यात्रा के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा, “मुझे ऐसा करना पसंद है, क्योंकि मैंने अपनी पूरी जिंदगी काम के सिलसिले में यात्रा करते हुए बिताई है. साल में लगभग 25 से 30 हफ्ते मुझे काम के लिए सफर करना पड़ता था. इसलिए एक समय पर मैंने सोचा कि अब मुझे कुछ भी नहीं करना है.”
शो की वापसी पर बात करते हुए सानिया मिर्ज़ा ने कहा, “जब मैंने पहली बार पॉडकास्टिंग की दुनिया में कदम रखा, तो मुझे नहीं पता था कि मुझे यह कितना पसंद आएगा. लेकिन समय के साथ मुझे एहसास हुआ कि लोगों से इस तरह बातचीत करना और उनकी सार्वजनिक छवि से परे उन्हें जानना मुझे कितना पसंद है. पहले सीजन को मिली सफलता और दर्शकों की प्रतिक्रिया ने मुझे दूसरे सीज़न के साथ लौटने के लिए और भी प्रेरित किया. मैंने कई साल टेनिस कोर्ट पर शानदार खेल दिखाया है और अब पॉडकास्टर के रूप में अपनी नई पारी का आनंद ले रही हूं. भारतीय पॉडकास्टिंग जगत के अग्रणी नेटवर्क में से एक IVM Podcasts का इस सफर में साथ होना इसे और भी खास बनाता है. इस सीजन में मेहमानों की एक शानदार सूची है और मैं दर्शकों के साथ इन दिलचस्प बातचीत को साझा करने के लिए उत्साहित हूं.”
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल खान की मौजूदगी वाला Serving It Up with Sania के दूसरे सीज़न का पहला एपिसोड अब Serving It Up with Sania के YouTube चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं