विज्ञापन

5 लाख रु की नौकरी बनी ‘सोने का पिंजरा’! 14 साल बाद महिला ने छोड़ी कॉर्पोरेट जॉब, वजह कर देगी हैरान

5 लाख रु महीना कमाने वाली एक महिला ने अपनी हाई-पेइंग कॉर्पोरेट नौकरी को ‘गोल्डन केज’ बताते हुए छोड़ दिया. 14 साल के अनुभव के बाद लिया गया यह फैसला अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जहां वह बताती हैं कि पैसा और लग्ज़री के बावजूद उन्हें खुशी नहीं मिल रही थी.

5 लाख रु की नौकरी बनी ‘सोने का पिंजरा’! 14 साल बाद महिला ने छोड़ी कॉर्पोरेट जॉब, वजह कर देगी हैरान
लक्ज़री लाइफ छोड़ सुकून चुना! 5 लाख रु सैलरी वाली नौकरी क्यों बनी ‘कैद’, महिला ने खोला राज

आज के समय में जहां हर कोई ज्यादा से ज्यादा कमाई और बेहतर लाइफस्टाइल की दौड़ में लगा है, वहीं एक महिला ने ऐसा फैसला लिया जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है. 14 साल के कॉर्पोरेट अनुभव के बाद 5 लाख रुपये महीने की नौकरी छोड़ना आसान नहीं होता, लेकिन इस महिला ने ऐसा करके बता दिया कि जिंदगी में सिर्फ पैसा ही सब कुछ नहीं होता.

5 लाख रु की नौकरी क्यों लगी ‘गोल्डन केज'?

जॉयेटा नाम की इस महिला ने अपनी वायरल वीडियो में बताया कि उनकी हाई-पेइंग नौकरी बाहर से भले ही शानदार दिखती थी, लेकिन अंदर से वह एक ‘गोल्डन केज' यानी सुनहरा पिंजरा बन चुकी थी. उन्होंने कहा, कि इस सैलरी से उन्हें इंटरनेशनल ट्रिप्स, महंगा खाना और लग्ज़री लाइफ जरूर मिली, लेकिन इसकी कीमत उन्हें हर समय काम के लिए उपलब्ध रहकर चुकानी पड़ती थी. उन्होंने लिखा, 5 लाख रुपये महीना मुझे वो लाइफस्टाइल दे रहा था, जो मैं चाहती ही नहीं थी.

लाइफस्टाइल इंफ्लेशन बना सबसे बड़ा जाल

जॉयेटा ने ‘लाइफस्टाइल इंफ्लेशन' को सबसे महंगा जाल बताया. उनका कहना है कि जैसे-जैसे कमाई बढ़ती है, वैसे-वैसे खर्च और जरूरतें भी बढ़ जाती हैं, और इंसान उसी नौकरी में फंसा रह जाता है जो उसे अंदर से थका रही होती है. उन्होंने कहा, मैं समझ रही थी कि मैं स्टेटस खरीद रही हूं, लेकिन असल में मैं उसी चीज़ पर निर्भर हो रही थी जो मुझे थका रही थी.

देखें Video:

नौकरी छोड़ने के बाद मिली सच्ची खुशी

जॉयेटा ने आखिरकार अपनी नौकरी छोड़ दी और कम सैलरी वाला काम चुन लिया. लेकिन, इस फैसले ने उन्हें असली खुशी दी. उन्होंने बताया, कि नौकरी छोड़ने से पहले उन्होंने अपनी सभी EMI खत्म कर दी थी, ताकि किसी तरह का आर्थिक दबाव न रहे. अब वह एक Fractional CMO के रूप में काम करती हैं, यानी प्रोजेक्ट बेस्ड काम करती हैं, फुल-टाइम नहीं.

लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर इस कहानी को लेकर लोगों की अलग-अलग राय सामने आई हैं. एक यूजर ने लिखा, कुछ लोगों के लिए काम ही जिंदगी जीने का सहारा होता है, ये सिर्फ पैसे की बात नहीं है. दूसरे ने कहा, 5 लाख रु की नौकरी छोड़ना बहुत हिम्मत की बात है!वहीं, एक यूजर ने यह भी कहा कि हर किसी की जिंदगी के अलग-अलग फेज होते हैं और उसी हिसाब से प्राथमिकताएं बदलती हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 70 की उम्र में ऐसा जज्बा! केदारनाथ जाते वक्त मिलीं दो बहनों ने सिखाया जिंदगी जीने का असली तरीका - देखें Video

बैंक PO की पहली सैलरी स्लिप वायरल! इन-हैंड सैलरी जान उड़ जाएंगे होश, साथ में मिलती हैं इतनी शानदार सुविधाएं

24 साल के लड़के ने 4 महीने में खड़ी की 1 करोड़ की कंपनी! अब 10 करोड़ का टारगेट, कहानी कर देगी हैरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Corporate Job Quit Story, Job Quit Story Viral, High Salary Job
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com