Weird job of Chief Breakup Officer: दुनिया में ऐसी अजब-गजब नौकरियों की वैकेंसी निकलती है, जिन पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है. ऐसी ही एक वैकेंसी निकली है- Chief Breakup Officer (CBO) की. इस नौकरी के लिए चयन होता है तो सैलरी मिलेगी 2.8 लाख प्रति माह. जानें इस नौकरी विज्ञापन से जुड़ी हर जानकारी.
किसने निकाली ये नौकरी
नौकरी का ये विज्ञापन निकाला है एक डेटिंग कंपनी ने. पोस्ट है- Chief Breakup Officer (CBO). इस पद पर चयनित व्यक्ति का काम होगा- उन लोगों की ओर से उनके पार्टनर को ब्रेकअप की जानकारी देना, जो खुद यह कठिन बातचीत नहीं करना चाहते. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस नौकरी के लिए 3,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.8 लाख रुपये) प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा.
Chief Breakup Officer क्या-क्या काम करता है
Chief Breakup Officer का मुख्य काम किसी रिश्ते को सम्मानजनक तरीके से खत्म कराने में मदद करना है. इस भूमिका में व्यक्ति को ये काम करने होते हैं-
- क्लाइंट की ओर से उनके पार्टनर को ब्रेकअप की जानकारी देना.
- बातचीत के दौरान संवेदनशील और सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल करना.
- हर मामले को समझकर यह तय करना कि स्थिति आसान है, जटिल है या बेहद कठिन.
- सामने वाले व्यक्ति को स्पष्टता (Closure) देने की कोशिश करना.
IPL मैचों में सुर्खियां बटोरनी वाली SRH की मालकिन काव्या मारन कितनी पढ़ी लिखी हैं?
कौन कर सकता है आवेदन
डेटिंग कंपनी के अनुसार इस पद के लिए ऐसे उम्मीदवार की तलाश है जिसमें-
- बेहतरीन Emotional Intelligence हो.
- मजबूत Communication Skills हों.
- आधुनिक रिश्तों और डेटिंग की अच्छी समझ हो.
- कठिन परिस्थितियों में भी शांत और संवेदनशील ढंग से बात करने की क्षमता हो.

दिलचस्प बात यह भी है कि कंपनी ने मजाकिया अंदाज में कहा है कि अगर आप अपने जीवन में कम से कम तीन ब्रेकअप झेल चुके हैं, तो आपको इस काम के लिए चयन करते समय वरीयता दी जा सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं