विज्ञापन

इन 10 AI Job Roles की कंपनियों में जबरदस्‍त डिमांड, करोड़ों का पैकेज देने को तैयार हैं टेक कंपनियां, Year on Year Hiring Growth

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) केवल टेक कंपनियों तक सीमित नहीं रहा है. बैंकिंग, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग, ई-कॉमर्स, एजुकेशन और फिनटेक समेत कई सेक्टर AI तकनीक का तेजी से इस्तेमाल कर रहे हैं. जिसके कारण भारत में AI से जुड़े नए जॉब रोल भी तेजी से उभर रहे हैं. 

इन 10 AI Job Roles की कंपनियों में जबरदस्‍त डिमांड, करोड़ों का पैकेज देने को तैयार हैं टेक कंपनियां, Year on Year Hiring Growth

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) केवल टेक कंपनियों तक सीमित नहीं रहा है. बैंकिंग, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग, ई-कॉमर्स, एजुकेशन और फिनटेक समेत कई सेक्टर AI तकनीक का तेजी से इस्तेमाल कर रहे हैं. जिसके कारण भारत में AI से जुड़े नए जॉब रोल भी तेजी से उभर रहे हैं. हाल ही में जारी एक इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार, कंपनियां अब केवल AI टूल इस्तेमाल करने वाले कर्मचारियों की नहीं, बल्कि AI विकसित करने, उनके यूज को सेफ बनाने और अन्‍य कई तरह के रोल्‍स की भर्ती पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं. 

भारत में तेजी से उभर रहे 10 AI जॉब रोल

1. Agentic AI Developer

Agentic AI Developer ऐसे AI एजेंट विकसित करता है, जो सीमित मानवीय हस्तक्षेप के साथ कई तरह के कार्यों की योजना बना सकें, निर्णय ले सकें और उन्हें पूरा कर सकें. इसके लिए LangGraph, CrewAI और AutoGen जैसे Agent Frameworks की जानकारी उपयोगी मानी जाती है. 

2. GenAI Architect

Generative AI आधारित सिस्टम की योजना बनाना, डिजाइन तैयार करना और उन्हें बिजनेस में लागू करना GenAI Architect की मुख्य जिम्मेदारी होती है. यह भूमिका तकनीकी टीम और बिजनेस टीम के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का काम करती है. 

3. AI Security Engineer

जैसे-जैसे AI का उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे AI सिस्टम की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण होती जा रही है. AI Security Engineer का काम AI मॉडल, डेटा और AI एप्लिकेशन को साइबर हमलों, डेटा लीक और अन्य सुरक्षा जोखिमों से सुरक्षित रखना होता है. 

4. AI Automation Specialist

यह प्रोफेशनल AI की मदद से कंपनियों की रोजमर्रा की प्रक्रियाओं को ऑटोमेट करता है, जिससे समय की बचत होती है और उत्पादकता बढ़ती है.

5. Prompt Engineer

अब कंपनियां केवल Prompt लिखने वाले विशेषज्ञों की बजाय ऐसे प्रोफेशनल्स को प्राथमिकता दे रही हैं जो AI मॉडल को विकसित, फाइन-ट्यून और बिजनेस प्रक्रियाओं में प्रभावी ढंग से लागू कर सकें. 

6. LLM Engineer

Large Language Model (LLM) Engineer बड़े भाषा मॉडल को विकसित करने, फाइन-ट्यून करने, टेस्ट करने और उन्हें वास्तविक उत्पादों में लागू करने का काम करता है. ChatGPT, Claude और Gemini जैसे AI मॉडल इसी तकनीक पर आधारित हैं. 

7. AI Product Manager

AI Product Manager यह तय करता है कि किसी कंपनी के प्रोडक्ट या सर्विस में AI का उपयोग कैसे किया जाए ताकि ग्राहकों और बिजनेस दोनों को अधिक लाभ मिल सके. इस भूमिका में तकनीकी समझ के साथ बिजनेस स्ट्रेटजी का ज्ञान भी जरूरी होता है. 

कक्षा 10 के बाद पढ़ने का नहीं है मन तो कर सकते हैं ये 7 डिपलोमा कोर्स, मिलती है अच्‍छी सैलरी

8. AI Ethics and Governance Specialist

AI के बढ़ते उपयोग के साथ Responsible AI की अहमियत भी बढ़ रही है. इस भूमिका में डेटा गोपनीयता, निष्पक्षता (Fairness), पारदर्शिता (Transparency) और AI से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाता है. 

9. AI Integration Consultant

कई कंपनियां AI अपनाना चाहती हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि मौजूदा सिस्टम में AI को कैसे जोड़ा जाए. AI Integration Consultant कंपनियों को AI तकनीक को उनके मौजूदा सॉफ्टवेयर और बिजनेस सिस्टम में लागू करने में मदद करता है. 

10. AI Solutions Consultant

यह प्रोफेशनल ग्राहकों की जरूरत के अनुसार AI आधारित समाधान तैयार करता है और उन्हें लागू करने में सहायता करता है. इस भूमिका में तकनीकी ज्ञान के साथ क्लाइंट मैनेजमेंट की समझ भी जरूरी होती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AI Jobs, AI Jobs 2026, AI Jobs Future, AI Jobs High Salary, AI Jobs In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com