विज्ञापन

70 की उम्र में ऐसा जज्बा! केदारनाथ जाते वक्त मिलीं दो बहनों ने सिखाया जिंदगी जीने का असली तरीका - देखें Video

केदारनाथ यात्रा के दौरान 70 साल से अधिक उम्र की दो बहनों का जोश और जुनून सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. किन्नर कैलाश ट्रेक पूरा कर चुकी ये बहनें आज भी दुनिया घूमने का सपना देखती हैं और हर पल को खुलकर जीने की प्रेरणा देती हैं.

Also Read in
70 की उम्र में ऐसा जज्बा! केदारनाथ जाते वक्त मिलीं दो बहनों ने सिखाया जिंदगी जीने का असली तरीका - देखें Video
ना थकान, ना बहाने… 70 पार बहनों का जुनून देख लोग बोले- जिंदगी हो तो ऐसी!

कभी-कभी जिंदगी हमें ऐसे लोगों से मिलाती है, जो बिना कुछ कहे ही बहुत बड़ी सीख दे जाते हैं. केदारनाथ की कठिन यात्रा के दौरान एक महिला को ऐसी ही दो बुजुर्ग बहनें मिलीं, जिनका जज्बा और जिंदगी को देखने का नजरिया हर किसी को प्रेरित कर रहा है. उनकी कहानी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

केदारनाथ यात्रा में मिलीं प्रेरणा

सोशल मीडिया यूजर जिनी झाला ने अपनी पोस्ट में बताया, कि केदारनाथ की यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात दो बुजुर्ग बहनों से हुई, जिनकी उम्र 70 साल से ज्यादा थी. लेकिन, उनकी ऊर्जा और उत्साह देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता. जिनी ने लिखा, कि इन बहनों के पास कोई बहाना नहीं था, कोई सीमा नहीं थी, बस जिंदगी को पूरी तरह जीने का जुनून था.

पहले भी कर चुकी हैं कठिन ट्रेक

इन बहनों ने सिर्फ केदारनाथ यात्रा ही नहीं की, बल्कि इससे पहले किन्नर कैलाश ट्रेक जैसी कठिन यात्रा भी पूरी कर चुकी हैं. उनका सपना है पूरी दुनिया घूमना, नए लोगों से मिलना और हर चुनौती को खुशी-खुशी अपनाना. जहां कई लोग सही समय का इंतजार करते रहते हैं, वहीं ये बहनें हर पल को जीने में विश्वास रखती हैं.

देखें Video:

वीडियो में दिखा जज्बा

जिनी झाला ने अपने कैमरे में इन बहनों के कुछ खूबसूरत पल कैद किए. वीडियो में एक महिला कहती हैं कि उन्हें ट्रेकिंग करना बहुत पसंद है और वे इसी तरह घूमते-फिरते रहना चाहती हैं. उनकी सादगी और उत्साह ने लोगों का दिल जीत लिया.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग भावुक और प्रेरित हो गए. एक यूजर ने लिखा, सुंदर आत्माएं. दूसरे ने कहा, “वाह, कितना प्रेरणादायक!. वहीं एक और यूजर ने लिखा, मैं भी इनके जैसा बनना चाहता हूं.

यह भी पढ़ें: बैंक PO की पहली सैलरी स्लिप वायरल! इन-हैंड सैलरी जान उड़ जाएंगे होश, साथ में मिलती हैं इतनी शानदार सुविधाएं

विदेश में देसी शादी का धमाल, न्यूयॉर्क की सड़कों पर निकली अनोखी बारात, दूल्हा-दुल्हन ने ऐसे दिखाया जलवा

24 साल के लड़के ने 4 महीने में खड़ी की 1 करोड़ की कंपनी! अब 10 करोड़ का टारगेट, कहानी कर देगी हैरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kedarnath Trek Story, Elderly Sisters Viral Video, Inspiring Travel Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com