विज्ञापन

जापान में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सैलरी सुनकर रह जाएंगे हैरान, लेकिन टैक्स ने उड़ाए होश!

जापान में भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की सैलरी और टैक्स को लेकर एक वीडियो वायरल हो गया है. 17 से 30 लाख रुपये सालाना कमाई के बीच 3 लाख टैक्स की जानकारी ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.

जापान में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सैलरी सुनकर रह जाएंगे हैरान, लेकिन टैक्स ने उड़ाए होश!
जापान में भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की कमाई पर छिड़ी बहस

विदेश में नौकरी कर ऊंची सैलरी कमाने का सपना भारत के बहुत से युवाओं का होता है. खासकर आईटी सेक्टर में काम करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए जापान, अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में अवसर आकर्षक माने जाते हैं. लेकिन, हाल ही में एक वायरल वीडियो ने जापान में सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की असली कमाई को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है.

वायरल वीडियो में क्या खुलासा हुआ?

कंटेंट क्रिएटर डोलेश अग्रवाल ने जापान के एक भारतीय रेस्टोरेंट में बेंगलुरु के दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों से बातचीत की. उन्होंने उनसे जापान में टेक प्रोफेशनल्स की शुरुआती सैलरी के बारे में पूछा. इंजीनियरों ने बताया, कि जापान में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की शुरुआती सैलरी करीब 30 लाख येन सालाना होती है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 17 लाख रुपये के बराबर है. दो से तीन साल के अनुभव के बाद यह सैलरी बढ़कर 45 से 50 लाख येन सालाना तक पहुंच सकती है, जो करीब 30 लाख रुपये के आसपास बैठती है.

देखें Video:

‘3 लाख रुपये टैक्स' ने चौंकाया

हालांकि, असली चर्चा तब शुरू हुई जब इंजीनियरों ने बताया कि उन्हें हर साल लगभग 3 लाख रुपये टैक्स के रूप में चुकाने पड़ते हैं. इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कुछ लोगों ने कहा कि आंकड़े सुनने में बड़े लगते हैं, लेकिन जापान में जीवन-यापन की लागत भी काफी ज्यादा है. ऐसे में सिर्फ रुपये में कन्वर्जन कर तुलना करना सही तस्वीर नहीं दिखाता.

क्या वाकई फायदेमंद है विदेश की नौकरी?

कई यूजर्स ने जापान के वर्क कल्चर को भी चर्चा में लाया. उनका कहना था कि वहां का कामकाजी माहौल काफी अनुशासित और कभी-कभी तनावपूर्ण माना जाता है. कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या इंजीनियरों के पास आय के अन्य स्रोत हैं, क्योंकि टैक्स और महंगे जीवन-यापन के बाद बचत कितनी हो पाती है, यह भी अहम मुद्दा है. यह वीडियो अब सिर्फ सैलरी की चर्चा तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेश में नौकरी, टैक्स स्ट्रक्चर, वर्क कल्चर और असल बचत जैसे मुद्दों पर बड़ी बहस का कारण बन गया है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: ऑफिस में जूते पहनना मना! इस अमेरिकी स्टार्टअप की अनोखी पॉलिसी क्यों हो रही वायरल?

रमज़ान में साथ खड़े दिखे तो तुरंत निकाह! पाकिस्तान यूनिवर्सिटी का अजीब नोटिस हुआ वायरल, लेकिन क्या है सच्चाई?

ट्रैक पर रोज़ घंटों पैदल चलना, 9 घंटे खड़े रहना, महिला ट्रेन मैनेजर ने दिखाई रेलवे नौकरी की सच्चाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Software Engineer Salary In Japan, Indian Engineers In Japan, Japan Tax On Salary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com