विज्ञापन

IIT मंडी ग्रेजुएट का जापान में 38 लाख का पैकेज, जानिए कैसे मिला जॉब ऑफर और क्या है पूरा प्रोसेस

IIT मंडी से पढ़ाई करने वाले पार्श्व जैन अपनी 35-38 लाख रुपए सालाना सैलरी का खुलासा कर चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने कैंपस प्लेसमेंट के जरिए नौकरी हासिल की और अभी टोक्यो में मशीन लर्निंग इंजीनियर के रूप में काम कर रहे हैं.जानिए उन्हें ये जॉब कैसे मिली.

IIT मंडी ग्रेजुएट का जापान में 38 लाख का पैकेज, जानिए कैसे मिला जॉब ऑफर और क्या है पूरा प्रोसेस
जापान में शानदार पैकेज वाली नौकरी

IIT Mandi Salary Package Japan: अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं और विदेश में जाकर लाखों की पैकेज पर काम करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. मशीन लर्निंग इंजीनियर पार्श्व जैन इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. उन्होंने एक वीडियो में बताया कि जापान में उन्हें 6 से 6.5 मिलियन येन (करीब 35-38 लाख रुपये सालाना) का पैकेज मिल रहा है. यह वीडियो टेक माइंड्स जापान (Tech Minds Japan) के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया, जहां उन्होंने अपनी पूरी करियर जर्नी, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और विदेश में जॉब पाने के टिप्स शेयर किए हैं.

IIT मंडी से जापान तक कैसे मिला मौका

IIT मंडी (Indian Institute of Technology Mandi) से 2023 में बीटेक (Data Science and Engineering) करने के बाद पार्श्व जैन को कैंपस प्लेसमेंट के जरिए जापान की कंपनी ने हायर किया. उनके अनुसार, 'मैंने डेटा साइंस और मशीन लर्निंग में ग्रेजुएशन किया था और शुरू से ही मेरा लक्ष्य मशीन लर्निंग फील्ड में काम करना था.' उनकी मेहनत रंग लाई और आज वे टोक्यो में एक मशीन लर्निंग इंजीनियर के रूप में काम कर रहे हैं.

अभी किस कंपनी में काम कर रहे हैं पार्श्व जैन

लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, पार्श्व जैन फिलहाल राकुटेन ग्रुप (Rakuten Group), टोक्यो (Japan) में मशीन लर्निंग इंजीनियर के रूप में काम कर रहे हैं. वे खासतौर पर जेनेरेटिव एआई, NLP (Natural Language Processing), AI ड्रिवेन प्रोडक्ट डेवलपमेंट में काम करते हैं. 

जापान में किस स्किल की है सबसे ज्यादा डिमांड

पार्श्व जैन के अनुसार, हाल के सालों में AI और मशीन लर्निंग, जेनेरेटिव एआई, हार्डवेयर इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा साइंस जैसे सेक्टर्स में तेजी से अवसर बढ़े हैं. उन्होंने कहा कि AI सेक्टर तेजी से ग्रोथ हो रहा है, लेकिन इसके लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है, इसलिए हार्डवेयर और सिस्टम इंजीनियरिंग का रोल भी बढ़ रहा है.

क्या फ्रेश ग्रेजुएट के लिए जापान में नौकरी आसान है

पार्श्व जैन ने बताया कि फ्रेश ग्रेजुएट के तौर पर सीधे लैटरल हायर के जरिए नौकरी पाना मुश्किल हो सकता है, लेकिन मिड-करियर और सीनियर लेवल पर अवसर ज्यादा खुलते हैं. कई जापानी कंपनियां वीजा स्पॉन्सरशिप और रिलोकेशन सपोर्ट भी देती हैं. उन्होंने सलाह दी कि रेफरल्स का यूज करें, एक्सपीरिएंस हासिल करें और सही समय पर अप्लाई करें.

क्या जापान में जॉब के लिए जापानी भाषा आना जरूरी है

पार्श्व जैन के अनुसार, जापानी भाषा अनिवार्य नहीं है, लेकिन अगर आपको जापानी आती है, तो यह बहुत मदद करती है. यानी भाषा सीखना आपके अवसरों को कई गुना बढ़ा सकता है. उन्होंने बताया कि अगर किसी के पास मजबूत टेक्निकल स्किल, सही कॉलेज और नेटवर्क, कैंपस प्लेसमेंट या रेफरल और इंटरनेशनल जॉब मार्केट की समझ है, तो विदेश में 35-38 लाख की सैलरी वाली जॉब आसानी से मिल सकती है. AI और मशीन लर्निंग में स्किल्ड युवाओं के लिए जापान ही नहीं, जर्मनी और अन्य टेक-ड्रिवन देशों में मौके लगातार बढ़ रहे हैं.

यूपी के तमाम जिलों में रोजगार मेलों की शुरुआत, सीधे इंटरव्यू देकर मिलेगी नौकरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com