रोलरकोस्टर की राइड हमेशा ही मस्ती भरी होती है, राइड के दौरान कभी सिर ऊपर और कभी पैर नीचे रहते हैं, तो कभी नीचे सिर और पैर ऊपर होते हैं, जैसे आप हवा में लटके हों. इस तरह उलट-पुलट करती रोलर कोस्टर की राइड खूब मजा देती है, लेकिन सोचिए कि अगर घंटों तक इसी स्थिति में रहना पड़े, जब आपका सिर नीचे लटका हो और पैर आसमान की तरफ उठे हो तो, आप कैसा महसूस करेंगे. जी, हां ये डरावनी कल्पना ब्रिटेन के एक अम्यूजमेंट पार्क में सच हो गई. ब्लैकपूल प्लेजर बीच पर एक बड़े से रोलर कोस्टर पर लोग 235 फीट की ऊंचाई पर फंस गए और इस दौरान यहां अफरा-तफरी मच गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बढ़ गई दिलों की धड़कनें जब बीच में रुका रोलरकोस्टर
डेली स्टार में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के ब्लैकपूल प्लेजर बीच पर 15 मई, रविवार की दोपहर बिग वन राइड पर सवार लोगों के बीच उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब तकनीकी खराबी की वजह से 235 फीट की ऊंचाई पर लोग फंस गए. लोग चीखने चिल्लाने लगे और मदद के लिए पुकारने लगे. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लोगों को सुरक्षित निकाला जा सका. बता दें कि बिग वन दुनिया में सबसे ऊंचा और सबसे तेज रोलरकोस्टर हुआ करता था, जब इसे 1994 में शुरू किया गया था, आज भी इसकी ऊंचाई देख डर लगना लाजिमी है.
पहले भी हो चुकीं है ऐसी घटनाएं
यह पहली बार नहीं है जब किसी अम्यूजमेंट पार्क में रोलर कोस्टर इस तरह रुक गया हो और लोग इस पर फंसे हों. इस महीने की शुरुआत में, अमेरिका में कैरोइंड्स मनोरंजन पार्क में एक रोलरकोस्टर के बीच में काम करना बंद करने के बाद लगभग 45 मिनट तक लोग उल्टा लटके रहे. इसके पहले जापान से भी इस तरह की खबर आई थी, जब लोग ऐसे विशाल झूले पर ऊंचाई पर अटक गए थे.
देखें वीडियो- रानी मुखर्जी जुहू में आईं नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं