Amusement Park Ride Incident: अम्यूजमेंट पार्क से आए दिन चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें होने वाली बड़ी-बड़ी घटना से लोग सहम रहे हैं. अब हैदराबाद में लगे नुमाइश के मेले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां रोलर कोस्टर पर झूल रहे लोगों की सांसें उस वक्त हलक में अटक गई, जब वह आधा घंटे तक हवा में उल्टे लटके रहे. यह मामला बीती 16 जनवरी का है और इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला.
अम्यूजमेंट पार्क में हुआ बड़ा हादसा (Amusement Park Ride Incident)
दरअसल, हैदराबाद में हर साल की तरह इस साल भी नुमाइश का मेला लगा है. यहां आने वाले लोग रोलर कोस्टर राइड का भी मजा ले रहे हैं. वहीं, एक रोलर कोस्टर राइड पर लोगों को अपने जीवन में ऐसा डरावना अनुभव भी होगा उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा. यहां, रोलर कोस्टर राइड में अचानक खराबी आ गई और इसमें बैठे लोग आधे घंटे तक उल्टे हवा में लटके रहे. कहा जा रहा है कि ट्रायल के दौरान राइड की बैटरी खराब होने पर वह रुक गई और फिर टेक्नीशियन ने तुरंत राइड पर चढ़कर इसे ठीक किया. वहीं, दूसरी तरफ राइड पर उल्टे लटके लोग का बुरा हाल हो रहा था. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखने वालों की भी सिट्टी-पिट्टी गुल हो रही है. इस हादसे पर लोगों के क्या कमेंट्स आइए पढ़ते हैं.
हादसे पर लोगों ने दी हिदायत (Amusement Park Ride In Hyderabad)
इस दिल दहला देने वाले वीडियो पर एक शख्स ने लिखा है, 'इसे तुरंत बैन कर देना चाहिए, वो इसे बिना उचित मेंटेनेंस के चला रहे हैं. दूसरे यूजर ने लिखा है, 'भारत में रोलर कोस्टर राइडिंग ना ही करें तो अच्छा है कि क्योंकि टेक्नोलॉजी के मामले में देश बहुत पीछे है, इसलिए अपनी जान जोखिम में मत डालें'. इस हादसे पर लोग ऐसे ही हिदायत दे रहे हैं. वहीं, नुमाइश मेले के सचिव सुरेंद्र रेड्डी ने बताया है, 'बैटरी के अचानक बंद होने की वजह से यह हादसा हुआ है, लेकिन उन्होंने इस बात पर हामी नहीं भरी कि राइड पर लोग आधे घंटे तक उल्टे लटक रहे थे. उन्होंने कहा कि इस समस्या को सुलझा लिया गया है और राइड आधा घंटे तक नहीं बल्कि 5 मिनट तक रुकी थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं