Viral News: AI और रोबोट की वजह से दुनिया में काफी सारे बदलाव हुए हैं. AI के चलते कई सेक्टरों में नौकरी पर संकट आ गया. अब वो दिन दूर नहीं है, जब रोबोट आपके रोजमर्रा के काम संभालेंगे. जैसे घर में बर्तन धुलना, घर की साफ-सफाई और कपड़े धुलने के बाद उसको तहाने का काम रोबोटो करेंगे. इसके लिए चीन में बाकायदा रोबोट को घर के कामकाज के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है. बड़ी बात है कि जिस रोबोट की वजह से लोगों की नौकरी जाने का खतरा है, उसी रोबोट को ट्रेनिंग देकर चीन में लोग पैसे भी कमा रहे हैं.
50 से 90 हजार महीने कमा रहे लोग
दरअसल, चीन में सोशल मीडिया और जॉब प्लेटफॉर्म पर रोबोट ट्रेनर्स की जॉब के काफी विज्ञापन देखे जा रहे हैं. यह फ्रीलांस जॉब है, लोग इसमें मोशन कैप्चर गियर पहनकर रोजमर्रा के घरेलू काम को डेटा में बदलते हैं. जिससे रोबोट को घर के काम सिखाया जा रहा है. इस काम से रोबोट ट्रेनर्स महीने के 50 हजार से लेकर 90 हजार रुपये महीने के कमा रहे हैं.
South China Morning Post की एक रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा वे लोग इस रोबोट ट्रेनर्स की जॉब कर रहे हैं, जो बेरोजगार हैं और फ्लेक्सिबल काम की तलाश हैं. 40 वर्षीय लियू युन की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में नौकरी चली गई तो अब वह रोबोट ट्रेनर्स बन गए. उम्र की वजह से उन्हें और कोई दूसरी जॉब आसानी से मिल भी नहीं रही थी.
एक ही काम बार-बार करना लगता बोरिंग
बीजिंग के एक स्टूडियो में लियू युन रोबोट को ट्रेनिंग देने के लिए कुछ काम कर रहे हैं. वह सेंसर वाला ब्रेसलेट और उंगलियों पर चिप्स पहनकर कंप्यूटर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए कप इधर-उधर रखने और सतहों को रगड़ने जैसी गतिविधियों को बार-बार दोहराते हैं. हालांकि, एक ही चीज बार-बार करने से वह बोर भी हो जाते हैं.
लियू के लिए, बार-बार एक ही काम को दोहराना जल्द ही बहुत थका देने वाला हो गया. दिन में 200 बार बर्तन धोना और मेज़ पोंछना उनके लिए बर्दाश्त से बाहर हो गया था. उनका कहना है कि रोबोट को ट्रेन करने के बजाय, ऐसा लगता है जैसे आप किसी दो साल के बच्चे को कुछ सिखा रहे हों. उनकी हर हरकत पर नज़र रखी जा रही थी.
नाइट ड्यूटी के मिलते हैं 1900 रुपये
बड़ी स्क्रीन पर काम करने वालों को उनकी प्रोडक्टिविटी और सटीकता (एक्यूरेसी) के आधार पर रैंक किया जाता था. रोज़ाना का कोटा 160 सैंपल का था, जबकि सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले लोग 260 से ज़्यादा सैंपल पूरे कर लेते थे. उत्तरी चीन के शानक्सी प्रांत के 22 वर्षीय छात्र 'सन' ने इंटर्नशिप की तलाश के दौरान गर्मियों की छुट्टियों में यह काम किया. उनके कामों में कपड़े तह करना, फर्श पर झाड़ू लगाना और रोबोट की ट्रेनिंग के लिए कुछ तय गतिविधियों को रिकॉर्ड करना शामिल था.
यह भी पढ़ें | उम्र 44 साल, हाइट 3.3 फुट और वजन 22 किलो, AIIMS में हुई गर्भाशय कर बेहद नाजुक सर्जरी
इस काम में दिन की शिफ्ट के लिए 120 युआन (लगभग 1700 रुपये) और रात की शिफ्ट के लिए 135 युआन (करीब 1900 रुपये) मिलते थे. पर लोग इस काम में ज्यादा दिन तक नहीं टिक रहे. कई लोग कुछ ही हफ़्तों में काम छोड़कर चले जाते. 'सन' को लगा कि बार-बार एक ही काम करने से होने वाली शारीरिक और मानसिक थकान के मुकाबले यह कमाई बहुत कम थी.
यह भी पढ़ें | बिना Washing Machine के गंदे कंबल को कैसे धोएं? इस ट्रिक से एक ही बार में साफ हो जाएगा मोटे से मोटा कंबल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं