विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2025

ATM के अंदर घुसा विशाल गैंडा, देख छट गई पैसे निकालने वालों की भीड़, लोगों ने ली मौज

Rhino In ATM: एक पुराना लेकिन हैरान कर देने वाला वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशाल गैंडा एटीएम के अंदर घुसता हुआ नजर आ रहा है.

ATM के अंदर घुसा विशाल गैंडा, देख छट गई पैसे निकालने वालों की भीड़, लोगों ने ली मौज
एटीएम के अंदर घुसा विशाल गैंडा, देख लोग बोले- नेपाल में ही दिखेगा ऐसा नजारा

Rhino Inside ATM In Nepal: सोशल मीडिया पर रोजाना कोई न कोई अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होता रहता है, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो बार-बार वायरल होकर लोगों को चौंकाते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो एक बार फिर सुर्खियों में है, जिसमें नेपाल के एक एटीएम बूथ में एक गैंडा घुसते हुए नजर आ रहा है. यह वीडियो पुराना जरूर है, लेकिन फिर से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गैंडा खुलेआम सड़क पर घूमते हुए एक एटीएम बूथ की ओर बढ़ता है. कुछ ही सेकंड में वह एटीएम के अंदर चला जाता है, जिससे वहां मौजूद लोग डर के मारे भाग खड़े होते हैं. इस नजारे को देखकर कोई भी चौंक जाएगा, क्योंकि आमतौर पर गैंडे जंगलों या अभयारण्यों में ही देखे जाते हैं, लेकिन शहर के बीचों-बीच एटीएम में गैंडा देखना बेहद हैरान करने वाला है.

वीडियो ने मचाया तहलका (ATM Rhino Viral)

बताया जा रहा है कि यह घटना नेपाल के चितवन जिले की है, जो चितवन नेशनल पार्क के पास स्थित है. यहां पर अक्सर जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं, लेकिन गैंडे का एटीएम के अंदर जाना एक दुर्लभ नजारा है. इस हैरान कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखों बार देखा जा चुका है. लोग इस पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं. किसी ने इसे 'नेपल्स का ATM बॉडीगार्ड' कहा तो किसी ने मजाक में पूछा, 'शायद गैंडे को कैश निकालना था.'  

यहां देखें वीडियो

वीडियो देख लोगों ने ली मौज (rhino ATM funny clip)

यह घटना न सिर्फ लोगों का मनोरंजन कर रही है, बल्कि इस पर वाइल्डलाइफ एक्टिविस्ट्स भी ध्यान दे रहे हैं. वे बार-बार चेतावनी देते आए हैं कि जंगलों के पास बसे इलाकों में इंसानों और जानवरों के बीच की दूरी घट रही है, जो कभी भी बड़ा खतरा बन सकती है. वीडियो की वापसी से एक बार फिर यह चर्चा शुरू हो गई है कि इंसानों और जंगली जानवरों के बीच सहअस्तित्व के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं, फिलहाल वीडियो काफी देखा और शेयर किया जा रहा है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @lostinthehimalaya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 81 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. इस वीडियो को देख चुके एक यूजर ने लिखा, यहां जूमानजी कौन खेल रहा है. दूसरे यूजर ने लिखा, कोई सिविक सेंस है कि नहीं. जब एटीएम के भीतर कोई होता है, तो बाहर इंतजार करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें :-बिस्तर पर चैन से सो रहा था शख्स, अचानक छत से गिरा बड़ा सा अजगर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rhino In ATM, Rhino Inside ATM In Nepal, Funny Rhino Video, ATM Rhino Viral, Nepal Wildlife Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com