इंटरनेट जंगली जानवरों के लुभावने वीडियो से भरा पड़ा है, जो रोमांचकारी हो सकता है लेकिन कभी-कभी हैरान करने वाला भी हो सकता है. ऐसी ही एक क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसमें एक शेर को एक गैंडे को छेड़ते हुए (lion teasing a rhino) और फिर तुरंत भागते हुए दिखाया गया है.
भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी सुशांत नंदा द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में दो गैंडे दिखाई दे रहे हैं जो घास चबा रहे हैं. वहीं, पीछे से दो शेरों को उनकी पीठ के ठीक पीछे देखा जा सकता है. जबकि गैंडे अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं, लेकिन तभी एक शेर पीछे से गैंडे के पास जाता है और डरे होने के बावजूद उसे छेड़ने की कोशिश करता है. हालांकि, गैंडे के पलटने से पहले, शेर जल्दी से वहां से भाग जाता है. IFS अधिकारी ने कैप्शन में मजाक में लिखा, "गलत नंबर डायल करना."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
Dialling the wrong number ☺️☺️ pic.twitter.com/qJ8Z7H4NUn
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) August 4, 2022
पोस्ट किए जाने के बाद से, वीडियो को अबतक 40 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'गलत नंबर डायल करना खतरनाक हो सकता है.
ऐसा पहली बार नहीं है कि आईएफएस अधिकारी ने हमारे साथ जंगल से कुछ आकर्षक दृश्यों को शेयर किया है. उन्होंने इससे पहले, एमपी टाइगर फाउंडेशन में खेलते हुए दो बाघों का एक रमणीय वीडियो शेयर किया था. क्लिप में शेर वन भूमि पर एक दूसरे के ऊपर लुढ़क रहे हैं. अधिकारी ने कैप्शन में लिखा, "इन भाई-बहनों को खेलते हुए लूप में देखना."
वायरल वीडियो : जान हथेली पर रखकर कार के बीच से गुज़रा रूसी स्टंटमैन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं