Retirement Planning: आम तौर पर रिटायरमेंट का मतलब 60 साल की उम्र और बड़ी बचत से जुड़ा होता है, लेकिन कुछ लोग इस सोच को बदल रहे हैं. ऐसे ही एक उदाहरण हैं HR प्रोफेशनल अमित चिल्का, जिन्होंने केवल 45 साल की उम्र में ही रिटायरमेंट लेकर सबको चौंका दिया. उन्होंने अपनी कहानी शेयर करते हुए बताया कि सही प्लानिंग और समझदारी से आजादी जल्दी भी हासिल की जा सकती है. इस संबंध में अमित ने Linkedin पर पोस्ट करने अपनी सारी कहानी शेयर की.
अमित ने बताया कि मात्र 45 की उम्र में अपनी नौकरी से रिटायरमेंट ले लिया है और वह पुणे छोड़कर देहरादून शिफ्ट हो गए हैं. यहां वह एक फ्रीलांसर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्होंने अपनी जॉब से 1 करोड़ कमाए हैं. इसके अलावा पुणे में एक प्रॉपर्टी है, जिससे 56,000 प्रति महीने किराया मिलता है. Amit ने Linkedin पर पोस्ट करके बताया, पुणे में इनका महीने का खर्च 1,75,000 रुपये आता हैं, लेकिन देहरादून में सिर्फ 30,000 में घर चल जाता है.
मिलिए Amit Chulka से
— Soniya Deshwal (@ImSoniya24) May 15, 2026
HR Professional – पुणे
Amit ने मात्र 45 की उम्र में अपनी Job से retirement ले लिया हैं, Amit पुणे छोड़कर देहरादून शिफ्ट हो गए हैं और एक Freelancer के तौर पर काम कर रहे हैं
इन्होंने अपनी जॉब से ₹1 करोड़ कमाए हैं
पुणे में एक प्रॉपर्टी है, जो ₹56,000 प्रति… pic.twitter.com/KURFVthQvz
अमित का कहना है कि रिटायरमेंट के लिए 60 साल का होना और अकाउंट में 10 करोड़ रुपये होने की जरूरत नहीं है, बल्कि इस सब से परे मानसिक सुकून बहुत जरूरी है. शुद्ध हवा के लिए कम पैसे ही बहुत है, क्योंकि असली सुकून Luxury Life में नहीं हैं, बल्कि सुबह की सैर, पहाड़ों की ठंडी हवा, छत पर चाय, किताबें, पत्नी के साथ समय और मन का सुकून बहुत आवश्यक है. अमित ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि रिटायरमेंट का असली सवाल यह नहीं है कि “कितना पैसा चाहिए?” असली सवाल है “कैसी जिंदगी चाहिए ?”
यह भी पढ़ें:- Google Storage Policy: अब नए अकाउंट पर मिलेगा सिर्फ 5GB फ्री स्टोरेज, जानिए कैसे पाएं 15GB
दरअसल, अमित ने सबसे पहले 1 करोड़ रुपये को Mutual Funds, PPF, NPS में निवेश किया. जिसको उन्होंने एक बार भी हाथ नहीं लगाया, ताकि वह और भी ज्यादा तेजी से आगे बढ़ते रहे, तो दूसरी तरफ पुणे के फैल्ट से मिलने वाला किराए को भी वह निवेश कर देते हैं. हालांकि, रिटायरमेंट के बाद धीरे-धीरे शुरू की गई फ्रीलांसिंग और कंसल्टिंग के बाद से उनके डेली के खर्च निकलने शुरू हो गए और वह अब शांति से सुकून भरी जिंदगी बिता रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं