विज्ञापन

Mother's Day 2026: इस बार साड़ी-मिठाई के साथ, मां को दें फाइनेंशियल फ्रीडम का गिफ्ट

Mother's Day 2026: आज भारत मदर्स डे मना रहा है. ऐसे में उनके भविष्य को सेफ रखने के लिए कई इन्वेस्टमेंट प्लान गिफ्ट कर सकते हैं.

Mother's Day 2026: इस बार साड़ी-मिठाई के साथ, मां को दें फाइनेंशियल फ्रीडम का गिफ्ट
Mother's Day 2026: इस मदर्स डे 2026 पर अपनी मां को आप कई इन्वेस्टमेंट प्लान गिफ्ट कर सकते हैं.
AI IMAGE

Mother's Day 2026: मई का महीना आता है और उसके साथ एक खास दिन भी. और वो है मदर्स डे. ये वो दिन होता है जब हम अपनी मां को धन्यवाद कहते हैं, जिसने हमेशा बिना किसी उम्मीद के हमें प्यार दिया. अक्सर इस दिन हम मां के लिए एक कार्ड ले आते हैं, उनकी पसंद की साड़ी दिला देते हैं या बाहर खाना खाने चले जाते हैं. ये सभी अच्छी बातें हैं, लेकिन जरा सोचिए जिस मां ने अपनी पूरी जिंदगी सिर्फ इसलिए मेहनत की कि हमारा भविष्य अच्छा बने, क्या हम उन्हें ऐसा तोहफा दे सकते हैं, जो उनके आने वाले भविष्य को सेफ बना दे? चलिए आज इस खबर में आपको एक कहानी बताते हैं.  ये कहानी है रोहित और उनकी मां ऊषा देवी की.

राहुल एक नौकरी करने वाला आम इंसान है. हर साल मदर्स डे पर वो मां को कोई ना कोई गिफ्ट देता था. कभी कपड़े, कभी चप्पल, तो कभी मिठाई.  पिछले साल मदर्स डे पर, राहुल अपनी मां के लिए हमेशा के जैसे एक सोने की चेन लाया. ऊषा देवी ने मुस्कराकर उसे अलमारी में रख दिया, जहां पहले से ही कई गहने रखे हुए थे. 

इस साल राहुल ने कुछ अलग किया. उसने मां को एक डिजिटल पोर्टफोलियो और एक SIP का सर्टिफिकेट गिफ्ट किया. वो सिर्फ एक सर्टिफिकेट नहीं था, बल्कि वो मां का भविष्य सेफ रखने की एक चाबी थी. अगर आप भी राहुल की तरह अपनी मां का भविष्य सेफ करना चाहते हैं तो कई बेहतर निवेश के प्लान अपनी मां को गिफ्ट कर सकते हैं. 

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान

अगर मां की उम्र 45 से 55 साल के बीच है, तो उनके नाम पर किसी अच्छे इक्विटी म्यूचुअल फंड में SIP शुरू करना फायदेमंद फैसला हो सकता है. इसकी खास बात ये है कि इसे 500 रुपये महीने से भी शुरू कर सकते हैं. समय के साथ ये पैसा बढ़ता है और कुछ सालों में एक अच्छा‑खासा फंड बन जाता है. 

ये भी पढ़ें- New Labor Codes: देशभर में लागू हुए चारों नए लेबर कोड्स, जानें आपकी सैलरी पर क्या होगा असर

हेल्थ इंश्योरेंस

उम्र बढ़ने के साथ सेहत से जुड़ी परेशानियां बढ़ जाती हैं. ऐसे में उन्हें हेल्थ इंश्योरेंस या क्रिटिकल इलनेस कवर गिफ्ट करना अच्छा गिफ्त हो सकता है. इमरजेंसी के समय ये मां के बहुत काम आ सकता है. हालांकि यहां एक बात ध्यान रखने वाली है कि मां की उम्र को देखते हुए कवर का चुनाव करें.

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड

आज के समय में फिजिकल गोल्ड के साथ कुछ परेशानियां हैं. जैसे उसे सेफ रखने के लिए लॉकर और गहनों पर मेकिंग चार्ज का नुकसान झेलना. ऐसे में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक स्मार्ट ऑप्शन है. इसमें फिजिकल गोल्ड रखने की जरूरत नहीं होती. रिटर्न की बात करें तो सरकार इसमें हर साल 2.5% का एक्सट्रा ब्याज भी देती है. यानी पैसे से पैसा इस प्लान में बनता है.

सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान

अगर आपकी मां रिटायर हो चुकी हैं और उनके पास कुछ पैसा सेविंग अकाउंट में रखा हुआ है, तो उस पैसे से सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान शुरू कर सकते हैं. इसमें पैसा म्यूचुअल फंड में लगाया जाता है और हर महीने एक फिक्स अमाउंट उनके बैंक खाते में आती रहती है. ये ठीक पेंशन या पॉकेट मनी जैसा होता है. इससे मां को हर महीने खर्च के लिए पैसा मिलता रहता है.

निवेश से पहले ये कुछ बातें ध्यान में रखें?

निवेश के लिए सबसे पहले मां का पैन कार्ड और आधार लिंक करवाकर उनका KYC पूरा करें.
म्यूचुअल फंड के लिए मां के नाम पर एक एक्टिव बैंक अकाउंट होना जरूरी है.
क्या ये पैसा उनकी रिटायरमेंट के लिए है, या बस एक इमरजेंसी फंड के लिए? उसी हिसाब से फंड चुनें.

तो ये वो कुछ प्लान हैं, जिन्हें आप इस मदर्स डे पर अपनी मां को गिफ्ट कर सकते हैं. साड़ी, मिठाई के साथ मां का भविष्य भी सेफ रहेगा. इमरजेंसी के समय उन्हें किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी.

ये भी पढ़ें- Mother's Day 2026: मां को दें सोने का तोहफा, तनिष्क, मालाबार और सेनको जैसे बड़े ब्रांड्स लाए 'बंपर सेल'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com