विज्ञापन

बढ़ती उम्र में सुकून चाहिए? तो ये 10 बातें आज ही छोड़ दीजिए

हर बात मनवाना, बच्चों के फैसलों पर टोकना, तुलना, उम्मीदें और फालतू चिंता- 40+ के बाद इन 10 चीजों को छोड़कर जीवन में सुकून पाइए-

बढ़ती उम्र में सुकून चाहिए? तो ये 10 बातें आज ही छोड़ दीजिए
What to stop doing as you get older

जिंदगी की हर उम्र अपनी एक भाषा बोलती है. युवावस्था में जो ज़रूरी लगता है, वही चीज़ें उम्र बढ़ने के साथ बोझ भी बन जाती हैं. अनुभव सिखाता है कि हर लड़ाई जीतनी ज़रूरी नहीं, हर बात मनवाना भी ज़रूरी नहीं. अगर वाकई शांति और संतुलन चाहिए, तो बढ़ती उम्र में कुछ बातों को छोड़ना सीखना ही असली समझदारी है.

40+ के बाद जीवन हल्का कैसे करें? ये 10 बातें छोड़िए

1. जो समझना नहीं चाहते, उन्हें समझाना छोड़ दीजिए

अगर एक-दो बार समझाने के बाद भी सामने वाला नहीं समझ रहा, तो खुद को थकाने की ज़रूरत नहीं. हर इंसान की सोच बदलना आपके हाथ में नहीं.

2. बच्चों की ज़िंदगी पर नियंत्रण छोड़ दीजिए

जब बच्चे बड़े हो जाते हैं और अपने फैसले लेने लगते हैं, तो उनके पीछे-पीछे चिंता करना छोड़ दीजिए. भरोसा करना सीखिए.

3. हर किसी से अपने विचार मिलाना जरूरी नहीं

कुछ ही लोगों से आपकी सोच मिले-  यही काफी है. हर किसी से सहमति की उम्मीद करना छोड़ दीजिए.

4. जो पीठ पीछे कहते हैं, उसे दिल पर लेना छोड़ दीजिए

एक उम्र के बाद अगर कोई पूछता नहीं या आपकी परवाह नहीं करता, तो उसे अपनी शांति पर हावी न होने दें.

5. भविष्य की अनावश्यक चिंता छोड़ दीजिए

जब यह समझ आ जाए कि हर चीज़ हमारे नियंत्रण में नहीं है, तो आने वाले कल को लेकर खुद को बेचैन करना छोड़ देना ही बेहतर है.

6. खुद से जरूरत से ज़्यादा अपेक्षाएँ रखना छोड़ दीजिए

अगर इच्छा और क्षमता में फर्क बढ़ रहा है, तो खुद को दोष देना छोड़ दीजिए. हर इंसान की सीमाएँ होती हैं.

7. तुलना करना सबसे पहले छोड़ दीजिए

हर किसी का पद, कद और जीवन अलग है. तुलना सिर्फ़ खुशी छीनती है, कुछ देती नहीं.

8. रोज़-रोज़ के हिसाब-किताब में जीवन न उलझाइए

बढ़ती उम्र में जीवन का आनंद लेना ज़्यादा ज़रूरी है, हर दिन जमा-खर्च की टेंशन नहीं.

9. उम्मीदें कम रखिए, सुकून ज्यादा मिलेगा

जितनी ज़्यादा उम्मीदें, उतने ही बड़े सदमे. अगर शांति चाहिए, तो उम्मीदें कम करना सीखिए.

10. हर मैसेज फॉरवर्ड करना ज़रूरी नहीं

मैसेज अच्छा लगे तो ठीक, नहीं लगे तो आगे भेजने का विचार भी छोड़ दीजिए.

Latest and Breaking News on NDTV

टेक अवे क्‍या है-  

बढ़ती उम्र का मतलब कमज़ोरी नहीं, समझदारी है. जो चीज़ें सुकून छीनती हैं, उन्हें छोड़ देना ही असली जीत है.  
याद रखिए-  कुछ छोड़ने से ही जीवन हल्का और खूबसूरत बनता है.

FAQs

प्रश्न: बढ़ती उम्र में सबसे पहले क्या छोड़ना चाहिए?
उत्तर: सबसे पहले तुलना और हर बात मनवाने की ज़िद छोड़ें—यही सबसे ज्यादा मानसिक थकान बढ़ाती है.

प्रश्न: बच्चों के फैसलों में दखल कब तक ठीक है?
उत्तर: जब तक सुरक्षा/कैरियर पर गंभीर जोखिम न हो, सलाह दें लेकिन कंट्रोल न करें.

प्रश्न: लोग पीठ पीछे बातें करें तो क्या करें?
उत्तर: प्रतिक्रिया देने से पहले पूछें—क्या इससे आपका जीवन बेहतर होगा? नहीं, तो इग्नोर करें.

प्रश्न: उम्मीदें कम करने का मतलब क्या रिश्ते तोड़ना है?
उत्तर: नहीं. इसका मतलब है अपेक्षा कम और स्वीकार्यता ज्यादा रखना.

प्रश्न: ओवरथिंकिंग/भविष्य की चिंता कैसे कम करें?
उत्तर: “आज के 2 काम” तय करें, बाकी बातों को लिखकर अलग रखें.

प्रश्न: खुद से अपेक्षाएँ कम करने पर आलस तो नहीं बढ़ेगा?
उत्तर: अपेक्षाएँ कम नहीं, यथार्थवादी बनानी हैं—लक्ष्य रहें, पर दबाव नहीं.

प्रश्न: तुलना की आदत कैसे छूटे?
उत्तर: रोज 1 चीज लिखें—“आज मैं कल से बेहतर कहाँ हूँ?” तुलना बाहर नहीं, भीतर करें.

प्रश्न: क्या ये सलाह 30+ वालों के लिए भी काम करती है?
उत्तर: हाँ, जितना जल्दी सीखेंगे—उतना जल्दी मानसिक शांति मिलेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ageing Gracefully, Mental Peace After 40, Let Go In Life, Habits To Quit After 40, Things To Stop Doing As You Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com