आज के दौर में जहां ज्यादातर लोग रिटायरमेंट के बाद आराम की जिंदगी बिताना चाहते हैं, वहीं तमिलनाडु के मदुरै की 76 वर्षीय मालती ने सेवा का एक अनोखा रास्ता चुना है. पूर्व पुलिस अधिकारी मालती पिछले करीब 10 वर्षों से हर सप्ताह सैकड़ों बंदरों को खाना खिलाती हैं. पूर्व पुलिस अधिकारी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
रिटायरमेंट के बाद शुरू की अनोखी सेवा
मालती ने साल 2010 में नौकरी से रिटायरमेंट लिया था. उन्होंने तमिलनाडु पुलिस में 33 साल तक सेवा दी. इसके अलावा वह शिक्षा के क्षेत्र में भी काम कर चुकी हैं. रिटायरमेंट के बाद उन्होंने एनिमल वेलफेयर की ओर ध्यान दिया और 2015 से बंदरों को रोजाना खाना खिलाना शुरू किया.
हर शनिवार इंतजार करते हैं सैकड़ों बंदर
मालती हर शनिवार दोपहर तमिलनाडु के तिरुप्परंकुंड्रम इलाके के छह अलग-अलग स्थानों पर जाती हैं. इसमें मुरुगन मंदिर परिसर, सरवण पोइगई, पलचुनाइकंडा सुब्रमण्यम मंदिर, मयिल थोप्पु (मोरों का बगीचा), गुफा मंदिर का इलाका और ऐतिहासिक किले का क्षेत्र शामिल हैं. जैसे ही वह बंदरों को आवाज लगाती हैं, सैकड़ों बंदर उनके पास पहुंच जाते हैं. एएनआई एजेंसी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इन इलाकों में करीब 350 से 400 बंदर रहते हैं, जो उनकी आवाज पहचानते हैं.
#WATCH | Tamil Nadu: Malathi, a 76-year-old resident of Madurai, has been using a significant portion of her pension to feed monkeys living around Tirupparankundram since 2015. Despite her age and health challenges, she continues to visit several locations every Saturday, where… pic.twitter.com/3PBRtmdOao
— ANI (@ANI) June 23, 2026
प्यार और भरोसे का अनोखा रिश्ता
कई सालों से लगातार देखभाल करने के कारण बंदरों और मालती के बीच खास रिश्ता बन गया है. बंदर उन्हें पहचानते हैं और बिना किसी डर के उनके पास आ जाते हैं. उम्र और हेल्थ संबंधी परेशानियों के बावजूद मालती हर वीक यह सेवा जारी रखे हुए हैं.
यही मेरी असली कमाई है- मालती
मालती का कहना है कि इन जानवरों की सेवा करके उन्हें मानसिक शांति और खुशी मिलती है. उनका मानना है कि बंदरों का प्यार और भरोसा ही उनकी जिंदगी की असली कमाई है. वह चाहती हैं कि जब तक हेल्थ साथ दे, तब तक यह सेवा जारी रखेंगी.
ये भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट ग्लैम अप फेस्ट में अफरातफरी, हैम्पर्स के लिए इन्फ्लुएंसर्स के बीच हुई हाथापाई, वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें: मुंबई में सपनों की कीमत, किराये के झटके पर शख्स ने शेयर किया वीडियो, युवाओं ने कहा- ‘बिलकुल सच'
ये भी पढ़ें: नागपुर में ‘चेयर योग' का बड़ा आयोजन, कर्मचारी और परिवारों ने मिलकर बनाया रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं