विज्ञापन

टीचर की गैरमौजूदगी में क्लासरूम के अंदर हिंसा! मॉनिटर ने आठ मिनट तक छात्र को पीटा

क्लासरूम के अंदर छात्र को पीटे जाने के मामला राजधानी लखनऊ का है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसे पैरेंट्स के आने के बाद देखा गया.

टीचर की गैरमौजूदगी में क्लासरूम के अंदर हिंसा! मॉनिटर ने आठ मिनट तक छात्र को पीटा
सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि मॉनिटर ने कई छात्रों को पीटा. (Photo: NDTV)
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक नर्सरी स्कूल में पांच साल के छात्र को क्लास मॉनिटर के द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने करीब आठ मिनट तक छात्र को बुरी तरह से पीटा, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं. बुधवार को हुआ यह मामला ALS एकेडमी से जुड़ा है. घटना क्लासरूम में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई.

दस मिनट के फुटेज में देखा जा सकता है कि क्लास के अंदर एक टीचर के साथ करीब 18 छात्र मौजूद हैं. करीब एक मिटन बाद, टीचर ने छात्रों से बोला कि वे डेस्क पर ही अपना सर नीचे कर लें. इसके साथ ही, टीचर ने क्लास के मॉनिटर को छात्रों पर नजर रखने को कहा और वो क्लासरूम से बाहर चली गईं.

...तुरंत शुरू कर दी पिटाई

जैसे ही टीचर क्लासरूम से बाहर गईं, एक छात्र ने अपना सिर उठाया, जिस पर मॉनिटर ने तुरंत पीटना शुरू कर दिया. उसने सिर उठाने की कोशिश करने वाले कई और भी छात्रों को पीटा. तभी मॉनिटर की नजर एक और छात्र पर पड़ी, जिसने कुछ सेकंड के लिए अपना सिर ऊपर उठाया था. वह तुरंत उसकी डेस्क के पास गई और उसे करीब चार थप्पड़ मारे. जब दर्द के मारे लड़का उठा, तो उसने जबरदस्ती उसका सिर नीचे करने की कोशिश की. लेकिन लड़का रोने लगा और अपना सिर ऊपर ही रखा. उसने फिर से उसका सिर नीचे करने की कोशिश की और उसे थप्पड़ मारा.

करीब एक मिनट बाद, लड़का खड़ा हुआ और बाहर निकलने के लिए दरवाजे की तरफ भागा, लेकिन मॉनिटर ने उसे रोक दिया. इसके बाद, वह उसे खींचकर अंदर ले गई, उसे फिर से थप्पड़ मारा और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया.

फिर उस लड़के को दूसरा दरवाजा खोलने की कोशिश करते देखा गया, जो शायद लॉक था. लड़की के थप्पड़ मारने से पहले वह कुछ मिनट तक खड़ा रहा. इसके बाद, मॉनिटर उसे खींचकर सीट पर ले गई. 

इसके बाद भी वह लड़के को पीटती रही, जो अपनी सीट पर वापस जा चुका था. पिटाई के दौरान क्लास के बाकी बच्चे सिर झुकाए बैठे दिखे. करीब 10 मिनट बाद टीचर वापस आईं और दरवाजा खटखटाया. जैसे ही मॉनिटर ने दरवाजा खोला, वह लड़का खड़ा हो गया और टीचर से शिकायत की. इसके बाद टीचर ने उस लड़के और मॉनिटर से बात की.

ये भी पढ़ें: NEET UG के सबसे उम्रदराज अभ्यर्थी; 71 वर्षीय अशोक बहार पहुंचे हाईकोर्ट, वरिष्ठ नागरिकों के लिए मांगा 1% आरक्षण

यह घटना तब सामने आई, जब लड़का घर पहुंचा और उसके माता-पिता ने उसका सूजा हुआ चेहरा और चोट के निशान देखे. वे तुरंत स्कूल पहुंचे और CCTV फुटेज देखी. क्लास मॉनिटर को स्कूल से निकाल दिया गया है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Lucknow
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com