सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और चिंतित भी है. वीडियो में एक बच्चा मोबाइल चलाने में इतना मग्न नजर आ रहा है कि उसे न ऊंचाई का डर है और न ही गिरने की कोई चिंता है. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि वीडियो कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. लेकिन इसने बच्चों में बढ़ती मोबाइल की लत को लेकर नई बहस जरूर छेड़ दी है.
छत पर खतरनाक जगह बैठकर चला रहा था मोबाइल
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा घर की छत पर दीवार के सहारे लगे बांस के डंडे पर बैठा हुआ है. हैरानी की बात यह है कि वह काफी ऊंचाई पर बैठकर आराम से मोबाइल चला रहा है. बच्चे का पूरा ध्यान फोन की स्क्रीन पर है और उसे आसपास के खतरे का बिल्कुल भी एहसास नहीं हो रहा है.
असली मोबाइल की दीवानगी इसको कहते हैं सोचिए ऐसा क्या
— KUNDAN PATEL (@KUNDAN00PATEL) June 23, 2026
देख रहा होगा जो इतना जरूरी है कि जगह का चुनाव यह किया pic.twitter.com/ljaI28U3wc
वीडियो वायरल के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस वीडियो को @KUNDAN00PATEL नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग मोबाइल की लत और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चर्चा कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि आजकल बच्चे मोबाइल के इतने आदी हो गए हैं कि उन्हें अपने आसपास के खतरों का भी अंदाजा नहीं है.
लोगों ने दी माता-पिता को सलाह
कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने माता-पिता को बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल पर नजर रखने की सलाह दी. एक यूजर ने लिखा, "ये बहुत बड़ी बीमारी बनते जा रहा है. हर एक बच्चा आजकल इसके चपेट में है, इसी को देख लो ना धूप की कोई टेंशन ना गिरने का डर बस फोन देखना चाहिए." दूसरे यूजर ने लिखा,"आज-कल मां बाप भी कहीं ना कहीं जिम्मेदार है इसके लिए बच्चों के साथ में मोबाइल देना अच्छा आदत नहीं है." अन्य यूजर ने लिखा,"पहली बात मोबाइल बच्चों के लिए तो है ही नहीं. जितना हो सके मोबाइल से दूर रखें". एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "बच्चों की बात निराली है वो कुछ अलग करना चाहते हैं"
ये भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट ग्लैम अप फेस्ट में अफरातफरी, हैम्पर्स के लिए इन्फ्लुएंसर्स के बीच हुई हाथापाई, वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें: नागपुर में ‘चेयर योग' का बड़ा आयोजन, कर्मचारी और परिवारों ने मिलकर बनाया रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: मुंबई में सपनों की कीमत, किराये के झटके पर शख्स ने शेयर किया वीडियो, युवाओं ने कहा- ‘बिलकुल सच'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं