विज्ञापन

‘हमका ना बुझाई…’ अनंत सिंह की बेटी की इंग्लिश सुन खेसारी लाल यादव हैरान, VIDEO वायरल

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह के शादी के फंक्शन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में शिवांगी ने खेसारी लाल यादव का इंग्लिश में वेलकम किया, जिस पर भोजपुरी स्टार ने मजाकिया अंदाज में कहा, "एतना अंग्रेजी बोलबू त हमरा बुझाई," और वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े.

‘हमका ना बुझाई…’ अनंत सिंह की बेटी की इंग्लिश सुन खेसारी लाल यादव हैरान, VIDEO वायरल
'यू कमिंग हियर फॉर द फर्स्ट टाइम?' सुन खेसारी लाल यादव का जवाब वायरल, छूट गई सबकी हंसी
Instagram
नई दिल्ली:

मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी होने में कुछ ही दिन बचे रह गए हैं, लेकिन उनके घर में मेहमानों का आना जाना शुरू हो गया है. बता दें कि इसी बीच खेसारी लाल यादव अनंत सिंह के गांव नदवां में उनके घर पहुंचे. खेसारी लाल, जो हमेशा ही अपने मजेदार अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उनके घर पहुंचने पर भी कुछ ऐसा ही हुआ. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको देखते ही लोगों की हंसी नहीं रुक रही है. 

वीडियो में दिखाया गया कि, अनंत सिंह, खेसारी लाल यादव को अपने घर के अंदर ले जा रहे हैं. तभी उनकी बेटी शिंवागी वहां आती है और वो उनका स्वागत अंग्रेजी में करती है. पहले तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया. लेकिन जब बात अंग्रेजी में आगे बढ़ी तो उन्होंने कहा कि,  'अब एतना अंग्रेजी बोलबू त हमरा बुझाई!' बस, इतना सुनते ही वहां खड़े सब लोग हंसने लगे. 

यू कमिंग हियर फॉर द फर्स्ट टाइम?

बता दें कि खेसारी लाल यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें शिवांगी, उनके पिता अनंत सिंह और खेसारी लाल यादव नजर आते हैं. पहले शिवांगी उनसे नमस्ते करते हैं, जिसमें खेसारी भी शिंवागी से नमस्ते करते हैं. 

इसके बाद शिंवागी कहती हैं, ' आई वाज सो एक्साइटेड टू मीट यू'. इस पर खेसारी हंसते हुए थैंक्यू बोलते हैं. शिवांगी आगे कहती हैं, 'कम, मोस्ट वेलकम'. इसके बाद शिंवागी उनसे पूछती हैं कि, 'यू कमिंग हियर फॉर द फर्स्ट टाइम?' इस पर खेसारीलाल भोजपुरी में जवाब देते हैं, 'अब एतना अंग्रेजी बोलबू त हमरा बुझाई.' खेसारी की इस बात पर सब हंसने लगते हैं. जिसके बाद शिवांगी हिंदी में पूछती हैं, 'आप यहां पहली बार आए हैं अंकल'. जिस पर वो बोलते हैं 'हां, पहली बार आ रहा हूं.'

<

कब है शादी के फंक्शन 

बता दें कि अनंत सिंह की बेटी की शागी 25 नवंबर को गांव में होगी. लेकिन 20 नवंबर को तिलक का फंक्शन रखा गया है. जिसके लिए खेसारी लाल यादव को वीडियो कॉल पर अनंत सिंह ने इनवाइट किया था. लेकिन दोनों ही दिनों में बिजी होने के चलते खेसारी 19 तारीख को ही उनके घर पर पहुंच कर शादी की शुभकामनाएं दी. 

ये भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव ने आम्रपाली दुबे के साथ उड़ाया गर्दा, 'काहे उदास बाड़ू' गाना हुआ सुपरहिट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav, Anant Singh Daughter Wedding, Anant Singh Daughter Viral Wedding, Bhojpuri Video, Bhojpuri Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com