Viral Video: क्या आप सोच सकते हैं कि सिर्फ तीन महीने में लाल मिर्च के धंधे से एक लाख रुपये कमाए जा सकते हैं? मसालों के एक पारंपरिक कारोबारी का तो यही दावा है. उनकी चौथी पीढ़ी इस कारोबार में है और उनका कहना है कि अगर आप एक लाख रुपये लगाकर शुरुआत करते हैं, तो अगले तीन महीनों में एक लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं. अनाज मंडी के इस व्यापारी की सलाह का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर अब तक 3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को 'आप करते क्या हैं' (@aapkartekyaho) इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है.
यानी सीधे-सीधे पैसा डबल
इस खेल में उतरने से पहले इसके नियम समझना बेहद जरूरी है. करीब सौ साल से मसालों के कारोबार से जुड़े इस व्यापारी का मुख्य काम लाल मिर्च का है. मुनाफे की बात छिड़ते ही उन्होंने बताया कि उनके कुछ दोस्तों ने इस धंधे से करोड़ों रुपये बटोरे हैं. वे मुस्कुराते हुए कहते हैं, "इस धंधे में इतना पैसा है कि इसी मसाले की चमक देखकर अंग्रेज भारत खिंचे चले आए थे."
कैसे करें धंधे की शुरुआत?
तो क्या कोई भी इसमें कूदकर रातोंरात अमीर बन सकता है? व्यापारी की सलाह है कि अपना काम शुरू करने से पहले मंडी की खाक छानना जरूरी है. सीधे पैसे लगाने के बजाय पहले छह महीने किसी अनाज या मसाला मंडी में नौकरी करिए. वहां रहकर बारीकियों को समझिए, धंधे के उतार-चढ़ाव को देखिए. मंडी में सीखने के लिए कई तरह के काम हैं और अनुभवी लोगों के साथ रहकर ही इसकी असली समझ आती है.
यह भी पढ़ें | कंजूस कहकर उड़ाया मजाक, गुस्से में आया जैन व्यापारी; अनोखा मंदिर बनाने में लगाया 40 हजार किलो घी
इस धंधे की ताकत का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि व्यापारी के मुताबिक, मसालों के दम पर लोगों ने पूरे के पूरे शहर बसा दिए. यह सदियों पुराना कारोबार है, जो कभी मंदी का शिकार नहीं होता और हमेशा चलता रहेगा. भविष्य की बात करें तो यह कारोबारी अगले पांच साल में अपने निर्यात को और बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी में है.
यह भी पढ़ें | आयरलैंड में पढ़ने गए भारतीय कपल का हर महीने खर्चा 3.25 लाख, बोले- सिर्फ 2BHK रहते हैं
यह भी पढ़ें | 17 साल बाद भारत आई विदेशी ट्रैवलर सफर के दौरान रह गई दंग, बोली- ये वो देश नहीं है, जिसे मैं जानती थी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं