प्रकृति यानी नेचर से बड़ा रहस्य इस दुनिया में शायद ही कुछ और हो. प्रकृति के अनसुलझे रहस्य कदाचित हमारी सोच और कल्पना से परे हैं. हालांकि इंटरनेट के इस डिजिटल एज में कई दिलचस्प चीजें आसानी से पता चल जाती हैं. हाल ही में ट्विटर पर एक तस्वीर खूब चर्चा में है. जिसमें एक ऐसा दृश्य कैमरे में कैद किया गया है जो आपने इतने करीब से शायद ही पहले कभी देखा हो. ट्विटर पर यह फोटो खूब पसंद की जा रही है और लोग जमकर इस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. इस तस्वीर को IFS ऑफिसर परवीन कासवान ने अपने कैमरे में कैद किया है.
Ophiophagus hannah. A king cobra eating a spectacled cobra. They feed on lesser mortals. pic.twitter.com/LL8xzQoIww
— Parveen Kaswan (@ParveenKaswan) July 19, 2021
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
तस्वीर में क्या है खास ?
इस तस्वीर में एक किंग कोबरा (King Cobra) इंडियन स्पेक्टेकल्ड कोबरा (Indian Spectacled Cobra) को निगलते हुए नजर आ रहा है. यह तस्वीर जंगल में झाड़ियों के पीछे से ली गई है. इस तस्वीर में किंग कोबरा का आंखें देखने लायक है. इसकी आंखों में वन्य जीवन का एक अलग ही रूप नजर आ रहा है. कुछ लोग के लिए यह मंजर बेहद डराने वाला भी हो सकता है. एक यूजर ने एडिट करके तस्वीर में एक कैप्शन भी लिखा है जिसका मतलब है कि ये आंखे सम्मोहित यानी हिप्नोटाइज करने वाली हैं.
अपने से छोटे सापों को खा जाता है किंग कोबरा
परवीन ने अपने पोस्ट में बताया कि किंग कोबरा का साइंटिफिक नाम Ophiophagus Hannah है. Ophiophagus एक ग्रीक शब्द है जिसका मतलब 'स्नेक ईटिंग' या सांप खाना होता है.
नेस्ट बनाने वाला इकलौता सांप
परवीन के मुताबिक किंग कोबरा इकलौता ऐसा सांप है जो नेस्ट यानी अपने रहने का ठिकाना खुद बनाता है. जैसा कि इसका नाम है, इसका व्यवहार भी किंग की तरह होता है. यह जंगल के सबसे डॉमिनेटिंग सापों में से एक है. इस सांप का भोजन अक्सर दूसरे सांप ही होते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं