विज्ञापन

Vande Bharat में सस्ते टिकट का ऑफर पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद TTE सस्पेंड, जानें पूरा मामला

Viral News: भारतीय रेलवे से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक TTE वंदे भारत एक्सप्रेस का टिकट कम कीमत में दिलाने की बात करते हुए दिखाई दे रहा है.

Vande Bharat में सस्ते टिकट का ऑफर पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद TTE सस्पेंड, जानें पूरा मामला
Viral Video के बाद TTE सस्पेंड

Viral News: भारतीय रेलवे का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में वंदे भारत एक्सप्रेस के एक TTE (Travelling Ticket Examiner) को कथित तौर पर एक यात्री को कम कीमत में टिकट दिलाने की बात करते हुए देखा जा रहा है. इस घटना ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

कैसे वायरल हुआ मामला?

दरअसल, यह वीडियो X (पहले ट्विटर) पर 'Ghar Ke Kalesh' नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया था. कुछ ही घंटों में वीडियो तेजी से वायरल हो गया और हजारों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे. वीडियो में एक यात्री TTE से टिकट को लेकर बात करता दिखाई दे रहा है. बातचीत के दौरान यात्री पूरी घटना रिकॉर्ड कर रहा था.

वीडियो में TTE यात्री से कहता सुनाई दे रहा है कि वह जो काम कर रहा है, वह नियमों के मुताबिक नहीं है. इसके बाद वह कहता है कि वह करीब 380 रुपये में टिकट की व्यवस्था कर सकता है, जबकि सामान्य तरीके से वही टिकट लगभग 700 रुपये का पड़ेगा. इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया.

हालांकि, वीडियो का पूरा सच और पूरी बातचीत सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे रेलवे टिकटिंग सिस्टम में गड़बड़ी और नियमों के उल्लंघन से जोड़कर देख रहे हैं.

रेलवे ने लिया तुरंत एक्शन

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया. Railway Seva और DRM Danapur की तरफ से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई कि मामले की जांच की गई है और संबंधित TTE को सस्पेंड कर दिया गया है. 

यहां देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर बंटी राय

अब सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोगों का अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहा है. ज्यादातर यूजर्स ने इसे भ्रष्टाचार बताया और कहा कि इस तरह की घटनाएं यात्रियों का भरोसा कमजोर करती हैं. इस वायरल वीडियो के बाद रेलवे की टिकट व्यवस्था, ऑन-बोर्ड टिकट सिस्टम और पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है. वीडियो लगातार शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें- बिना IIT-IIM भी मिल सकती है Google में नौकरी, वायरल वीडियो में कर्मचारी ने बताई अंदर की बात, जानें क्या है सबसे जरूरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com