विज्ञापन

शपथग्रहण के बाद असम CM हिमंता ने बंगाल सीएम शुभेंदु के साथ शेयर की ऐसी फोटो, बढ़ी विरोधियों की धड़कनें!

हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को फिर से असम के सीएम पद की शपथ ले ली, लेकिन चर्चा शपथ की कम और एक ट्वीट की ज्यादा हो रही है. CM हिमंता ने पश्चिम बंगाल के नए नवेले सीएम शुभेंदु अधिकारी के साथ गले मिलते हुए एक फोटो डाली और लिख दिया कुछ ऐसा, जिसे पढ़कर विरोधियों के कान खड़े हो गए हैं.

शपथग्रहण के बाद असम CM हिमंता ने बंगाल सीएम शुभेंदु के साथ शेयर की ऐसी फोटो, बढ़ी विरोधियों की धड़कनें!
'Bad days for...' बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी के साथ तस्वीर पोस्ट कर बोले CM हिमंता
@himantabiswa

Viral Photo: असम की सियासी बिसात पर हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की कमान संभाल ली. गुवाहाटी में हुए इस भव्य समारोह में पीएम मोदी और अमित शाह जैसे दिग्गजों का जमावड़ा लगा था, लेकिन सबका ध्यान खींचा पश्चिम बंगाल के नए सीएम शुभेंदु अधिकारी ने, जो इस जीत की खुशी में शामिल होने पहुंचे थे. शपथ के बाद दोनों नेताओं की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई.

ये भी पढ़ें:-'बुर्ज खलीफा' के मालिक का भारतीयों पर आया दिल, बोले- रात 1 बजे भी फोन करो तो काम को रहते हैं तैयार!

सियासी दोस्ती और कड़क संदेश (Political Bond and Sharp Message)

फोटो पोस्ट करते हुए सीएम हिमंता ने कैप्शन में लिखा, 'Bad days for...(You know who)'. इस पर शुभेंदु अधिकारी ने भी चुटकी लेते हुए जवाब दिया, 'No Prizes for Guessing, I guess'. राजनीतिक गलियारों में इस 'You know who' का मतलब सीधे तौर पर उन ताकतों से निकाला जा रहा है, जो घुसपैठ और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देती हैं. विश्लेषकों का मानना है कि अब असम और बंगाल की जोड़ी मिलकर घुसपैठियों के खिलाफ और भी सख्त रुख अख्तियार करने वाली है.

घुसपैठियों पर डबल अटैक की तैयारी (Planning Double Attack on Infiltration)

असम में हिमंता पहले से ही अपनी कड़ाई और डिटेंशन कैंप जैसे फैसलों के लिए मशहूर हैं. अब बंगाल में शुभेंदु की सरकार आने से दोनों पूर्वी राज्यों के बीच एक मजबूत तालमेल दिखने की उम्मीद है. यह फोटो सिर्फ एक मुलाकात नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था और सीमा पार की चुनौतियों से निपटने की एक नई साझा रणनीति का ऐलान मानी जा रही है.

असम और बंगाल के मुख्यमंत्रियों की यह मुस्कुराहट विपक्ष के लिए एक बड़ी चुनौती पेश कर रही है. आने वाले दिनों में सीमावर्ती इलाकों में क्या बड़े बदलाव होंगे, यह देखना दिलचस्प होगा.

ये भी पढ़ें:-UK या पंजाब? ब्रिटेन की गलियों में दौड़ते दिखे ऑटो-रिक्शा, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया गदर

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony, Suvendu Adhikari West Bengal CM, Himanta Suvendu Viral Photo, Assam West Bengal News, Himnta Biswa Sarma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com