पुलिस से बचने के लिए अपराधी तरह-तरह के उपाय करते हैं. कई बार वो बचने में सफ़ल हो जाते हैं तो कई बार पुलिस उन्हें पकड़ लेती है. अभी हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे. मामला यूएसए का है. यहां एक शख़्स पुलिस से बचने के लिए 3 दिन तक पेड़ पर ही बैठा रहा है. शख़्स ने कहा है कि मैं पेड़ परना पसंद करूंगा, मगर पुलिस की गिरफ्त में आना पसंद नहीं करूंगा. इस ख़बर को पढ़ने के बाद लोग बहुत हैरान हैं.

New York Post में छपी एक ख़बर के अनुसार, ये मामला अमेरिका के क्वीन्स (Queens) का है, जहं एक शख़्स पुलिस से बचने के लिए 3 दिन तक पेड़ पर ही बैठा रहा. ये ख़बर लोगों को हैरान कर दे रही है. दरअसल, मामला ये है कि इस आदमी पर असॉल्ट चार्जेज़ लगाए गए थे. इस कारण पुलिस इसे पकड़ने आई थी. मगर इस शख्स ने पुलिस से बचने के लिए बेहद अनोखा रास्ता अपनाया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस शख्स का नाम Roody Thomas है. इनके पड़ोसी का मानना है कि ये मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं. पड़ेसियों ने ये भी जानकारी दी कि Thomas को पेड़ पर बैठे रहने की आदत है. वो पहले भी कई बार पेड़ पर जाकर बैठा है.
Thomas पर असॉल्ट, क्रिमिनल मिसचीफ़, फ़्रॉड और बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने के इल्ज़ाम लग चुके हैं. Thomas पर अपनी गर्लफ़्रेंड को भी मारने का आरोप है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं